विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hajj 2024: सऊदी अरब में हीटस्ट्रोक का टॉर्चर, 14 हज यात्रियों की मौत

By Agency Edited By: Nidhi Avinash
Published: Sun, 16 Jun 2024 06:09 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jun 2024 06:15 PM (IST)

सऊदी अरब में इस समय तापमान 47 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है जिससे हज यात्रियों को बड़ी मुश्किलों का ...और पढ़ें

सऊदी अरब में हज यात्रियों पर गर्मी का टॉर्चर (Image: Reuters)
सऊदी अरब में हज यात्रियों पर गर्मी का टॉर्चर (Image: Reuters)

HighLights

  1. सऊदी अरब में हज यात्रियों पर गर्मी का टॉर्चर
  2. हीटस्ट्रोक से 14 लोगों की गई जान
  3. 17 लोग लापता

काहिरा, रॉयटर्स। Hajj 2024: ईद- उल-अजहा उत्सव के बीच सऊदी अरब में बड़ी संख्या में हज यात्रियों की भीड़ उमड़ी। हालांकि, सऊदी अरब में पड़ रही चिलमिलाती गर्मी हज यात्रियों के लिए चुनौती साबित हो रही है। हज के दौरान पारा 47 डिग्री से ऊपर तक पहुंच गया है। इससे खासतौर पर बुजुर्गों के लिए मुश्किलें बढ़ गई है। मक्का में भीषण गर्मी के कारण 6 लोगों की मौत हो चुकी है।

14 जॉर्डनियों की मौत 

अब ताजा अपडे़ट के अनुसार, चल रहे हज यात्रा के दौरान 14 जॉर्डनियों की मौत हो गई है और 17 अन्य लापता हैं। इसकी जानकारी जॉर्डन के विदेश मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में दिया है। इससे पहले जॉर्डन में विदेश मामलों और प्रवासियों के मंत्रालय ने पहले माउंट अराफात पर हीट स्ट्रोक के कारण छह जॉर्डन नागरिकों की मौत की पुष्टि की थी। हालांकि, कई अन्य स्थानीय सूत्रों ने इससे अधिक संख्या की सूचना दी है, जिसके अनुसार 17 तीर्थयात्रियों की मृत्यु हुई है और उनके नाम भी पब्लिश किये गये हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि हीट स्ट्रोक गर्मी से होने वाली बीमारी का एक गंभीर रूप है। यह लंबे समय तक उच्च तापमान के संपर्क में रहने से होता है। अगर तुरंत उपचार न किया जाए तो इस स्थिति के कारण बेहोशी, दौरे और यहां तक ​​कि मृत्यु भी हो सकती है। 

यह भी पढ़ें: India-Canada Relation: कनाडा में होगा अगला G7, पीएम मोदी शामिल होंगे या नहीं? जस्टिन ट्रूडो ने दिया ये जवाब

यह भी पढ़ें:  Pakistan: पाकिस्तान में बारूदी सुरंग में धमाका, दो लोगों की मौत; पांच घायलों में से चार की हालत नाजुक