विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रंप की धमकी के बीच कुवैत एयरबेस पर ईरान का हमला, 15 अमेरिकी घायल

Published: Tue, 07 Apr 2026 06:00 AM (IST)

कुवैत के अली अल सलेम एयरबेस पर ईरान ने ड्रोन हमला किया, जिसमें 15 अमेरिकी घायल हो गए। यह हमला ...और पढ़ें

ईरान का कुवैत पर हमला।

ईरान का कुवैत पर हमला।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कुवैत के अली अल सलेम एयरबेस पर रात में ईरान ने ड्रोन से हमला कर दिया। इस अटैक में 15 अमेरिकियों के घायल होने की खबर है। इस बात की जानकारी अल जजीरा ने दी।

अमेरिकी न्यूज आउटलेट सीबीएस ने दो अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि घायल हुए लोगों में से ज्यादातर लोग अपनी ड्यूटी पर वापस लौट चुके हैं। यह जानकारी तब सामने आई जब यूएस सेंट्रल कमांड ने बताया कि ईरान में चल रहे ऑपरेशन में 373 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं।

ईरान ने दिया ट्रंप को जवाब

ईरानी सेना का कहना है कि ट्रंप की भ्रमपूर्ण धमकियां अमेरिका की बेइज्जती और अपमान की भरपाई नहीं कर पाएंगी। ईरान की शीर्ष संयुक्त सैन्य कमान के प्रवक्ता ने ट्रंप की धमकियों को भ्रमपूर्ण बताया।

सरकारी मीडिया द्वारा जारी एक बयान में खातम अल-अंबिया केंद्रीय मुख्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि ये धमकियां इस क्षेत्र में अमेरिका को झेलनी पड़ी बेइज्जती और अपमान की भरपाई नहीं कर पाएंगी।

अमेरिका ने ईरान पर हमले तेज करने की दी थी चेतावनी

व्हाइट हाउस ने सोमवार को चेतावनी दी कि अगर ईरान राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की मंगलवार की डेडलाइन से पहले बातचीत में गंभीरता से शामिल नहीं होता है तो उसे विनाशकारी सैन्य कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा, "अगर ईरान गंभीरता से बातचीत में शामिल नहीं होता है तो कल रात उसे पाषाण युग में वापस भेज दिया जाएगा।"

वहीं ट्रंप ने मंगलवार रात को धमकी दी है कि अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने पर कोई समझौता नहीं होता है तो वह ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे, जिसमें बिजली संयंत्र और पुल शामिल हैं पर बमबारी करेंगे।

यह भी पढ़ें: 'एक ही रात में खत्म हो जाएगा ईरान', सीजफायर की डेडलाइन से पहले ट्रंप ने फिर दी धमकी