COVID-19: मिस्र में संक्रमण को रोकने के लिए उठाए गए कदम
तीन दिनों के त्योहार ईद के लिए मिस्र ने घातक वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लिए गए फैसलों का ऐलान किया है।
काहिरा, एपी। ईद के मद्देनजर मिस्र में वैश्विक महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए कई नए फैसले लिए गए हैं। प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबाउली (Mustafa Madbouly) 30 मई से लोगों को सार्वजनिक जगहों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा और जो इसका उल्लंघन करेंगे उनपर 250 डॉलर का जुर्माना लगाया जाएगा। कोविड-19 के मरीजों की संख्या मिस्र में बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को यहां 720 नए मामले सामने आए इसके साथ ही अब तक यहां कुल संक्रमण का आंकड़ा 13 हजार से अधिक हो गया वहीं 659 लोगों की मौत दर्ज की जा चुकी है।
ईद अल-फितर के दौरान नागरिकों से शारीरिक दूरी के नियमों के पालन का अनुरोध किया गया है। मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैदौली ने इस त्योहार के दौरान सभी मॉल, दुकानें, रेस्तरां,सार्वजनिक पार्क एवं समुद्र तट को बंद रखने का ऐलान किया है साथ ही देश में तमामा परिवहन साधनों पर भी रोक जारी रखने का फैसला लिया है।
प्रधानमंत्री के अनुसार, देश में 30 मई के बाद कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। कर्फ्यू की अवधि को घटाया जाएगा। इसके तहत 30 मई से देश में कर्फ्यू 13 घंटे का न होकर केवल 10 घंटे का होगा। उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद दो सप्ताह बाद प्रतिबंधों में ढील देने का निर्णय कैबिनेट लेगी। उन्होंने उम्मीद जताई की मध्य जून तक चरणबद्ध ढंग से ठप पड़ी आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू किया जाएगा। मिस्त्र में फिलहाल दूसरे देशों से पर्यटक नहीं आ रहे हैं, यहां 19 मार्च से हवाई यात्रा बंद की गई है।
14 फरवरी को मिस्र में पहला संक्रमण का पहला मामला सामने आया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन के कारण अब तक देश में कुल संक्रमण के मामले 12,764 हैं और अब तक यहां 645 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पूरी दुनिया में अब तक कुल संक्रमण के मामलों का आंकड़ा 4,735,622 हो गया। जिसमें से 316,289 लोगों की मौत हो चुकी है।