दुबई के शासक के भाई शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम का निधन, 10 दिन के शोक का एलान
संयुक्त अरब अमीरात के प्रधानमंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के छोटे भाई शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम का निधन हो गया।

शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम का निधन हुआ

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, दुबई। संयुक्त अरब अमीरात के प्रधानमंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के छोटे भाई शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम का निधन हो गया। सोमवार को शेख मोहम्मद ने इसकी पुष्टि की। उनके निधन पर दुबई में 10 दिन के शोक की घोषणा हुई है। फिलहाल उनकी मौत की वजह नहीं बताई गई है।

UAE के प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, 'ईश्वर की मर्जी और किस्मत पर अटूट विश्वास के साथ, UAE के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री और दुबई के शासक अल्लाह उनकी रक्षा करे, महामहिम शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम का कार्यालय, शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम के निधन पर शोक व्यक्त करता है। ईश्वर की अनुमति से, वे आज सोमवार सुबह अपने प्रभु की शरण में चले गए हैं।'

बयान में यह भी कहा गया कि अगले 10 दिनों तक आधिकारिक शोक मनाया जाएगा और इसके लिए दुबई में सभी झंडे झुका दिए जाएंगे। अपने भाई को निजी श्रद्धांजलि देते हुए, UAE के प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि अल मकतूम को 'जन्नत में जगह मिले और उनके परिवार व चाहने वालों को सब्र और सुकून मिले।'
