Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुबई में बुर्ज खलीफा के बाद दुनिया का सबसे बड़ा Ferris Wheel रहस्यमय तरीके से घूमना किया बंद

    By Babli KumariEdited By: Babli Kumari
    Updated: Mon, 07 Aug 2023 08:49 AM (IST)

    Worlds largest Ferris Wheel दुबई दुनियाभर में अपने आकर्षणों के लिए मशहूर है। दो साल पहले बुर्ज खलीफा और डीप डाइव दुबई के बाद संयुक्त अरब अमीरात के सबसे बड़े शहर में अब दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे ऊंचा ऑब्जर्वेशन व्हील खोल गया था लेकिन खुलने के कुछ ही महीनों बाद इसने रहस्यमय तरीके से घूमना बंद कर दिया।

    Hero Image
    दुबई में है बुर्ज खलीफा के बाद दुनिया का सबसे बड़ा Ferris Wheel (फोटो- AFP)

    दुबई, एजेंसी। दुबई दुनियाभर में अपने आकर्षणों के लिए मशहूर है। दो साल पहले बुर्ज खलीफा और डीप डाइव दुबई के बाद संयुक्त अरब अमीरात के सबसे बड़े शहर में अब दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे ऊंचा ऑब्जर्वेशन व्हील खोल गया था, लेकिन खुलने के कुछ ही महीनों बाद इसने रहस्यमय तरीके से घूमना बंद कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐन दुबई ऑब्जर्वेशन व्हील दुबई द्वारा विकसित कई नवीन पहलों में से एक है, जो दुबई को एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में वैश्विक ऊचाइयों को प्रप्त करने में मदद कर रहा था लेकिन इसके अचानक रुक जाने से पर्यटकों में कमी आई है। 

    इस  ऑब्जर्वेशन व्हील को संयुक्त अरब अमीरात के ग्लैमर-हब में एक पर्यटक-लुभाने वाले ऐतिहासिक स्थल के रूप में डिजाइन किया गया था, जो दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों में से एक है।

    'किया जा रहा है सुधार कार्य' 

    एक आधिकारिक वेबसाइट ने कहा, "ऐन दुबई अगली सूचना तक बंद रहेगा। हम पिछले महीनों से चल रहे  रहे सुधार कार्यों को पूरा करने के लिए सख्ती से काम करना जारी रख रहे हैं।"

    यह व्हील सिर्फ एक महीने के लिए बंद होने वाला था लेकिन इसके दोबारा खुलने के बाद इसको अनिश्चित काल तक के लिए बंद कर दिया गया है।