मोजतबा नहीं तो किससे बात कर रहे हैं ट्रंप? ईरान के सामने रखा 15-सूत्रीय समझौते का प्रस्ताव
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध रोकने के लिए बातचीत का दावा किया, जिसे ईरान ने तुरंत ...और पढ़ें

ट्रंप ने ईरान में किससे की बात?

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने आज सोमवार को ईरान के खिलाफ युद्ध को पांच दिन के लिए रोकने की बात कही और बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच जंग रोकने को लेकर बातचीत चल रही है।
ट्रंप के बयान के बाद ईरान का जवाब भी सामने आया। ईरान ने ट्रंप के बातचीत के सभी दावों को खारिज करते हुए कहा, 'अमेरिका के साथ हमारी कोई बातचीत नहीं हुई है। ट्रंप केवल ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं, क्योंकि कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।'
ईरान के बातचीत से इनकार के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर जवाब दिया है और ईरान के साथ 15-सूत्रीय प्रस्ताव पर होने वाली बात के बारे में भी बताया है।
ईरान में किससे बात कर रहे ट्रंप?
अमेरिकी राष्ट्रपति ने सीएनएन से बातचीत करते हुए कहा, 'युद्ध खत्म करने की कोशिशों के तहत अमेरिका, ईरान के एक शीर्ष व्यक्ति के संपर्क में है।'
ट्रंप ने अपने बयान में जोर देते हुए कहा, 'वह व्यक्ति ईरान के नए सुप्रीम लीडर, मोजतबा खामेनेई नहीं हैं। वह सत्ता का एक वरिष्ठ व्यक्ति है।'
अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी बताया कि इस बातचीत में संयुक्त राज्य अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और पूर्व वरिष्ठ सलाहकार जेरेड कुशनर भी शामिल हैं।
-1774278945308.jpg)
अमेरिका-ईरान के बीच 15 प्वाइंट्स पर डील
अमेरिका और ईरान के बीच सहमति के 15 बिंदु हैं। ईरान इस बात पर सहमत हो गया है कि उसके पास कोई परमाणु हथियार नहीं होंगे। ट्रंप ने कहा कि आज ईरान के साथ टेलीफोन पर ही बात होगी।
ट्रंप का कहना है कि अमेरिका ईरान के लिए नेतृत्व के विकल्पों पर चर्चा कर रहा है। ईरान में सत्ता परिवर्तन का एक बहुत ही गंभीर रूप देखने को मिल सकता है।
डोनल्ड ट्रंप ने आगे कहा, 'हो सकता है कि हमें कोई ऐसा नेता मिल जाए, जैसा हमें वेनेजुएला में मिला था। हो सकता है कि ईरान में संयुक्त नेतृत्व हो।'
बता दें किअमेरिकी सेना ने वेनेजुएला पर हमला करके वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया था और अपने साथ कैद करके अमेरिका ले गए थे।
-1774279056402.jpg)
ईरान ने मिलाया अमेरिका को फोन?
राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने CNBC से बात करते हुए बताया कि बातचीत की पहल ईरान की तरफ से की गई। ट्रंप ने कहा, 'मैंने उन्हें फोन नहीं किया, उन्होंने मुझे फोन किया। वे एक डील करना चाहते थे और हम भी डील करने को तैयार हैं।'
अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की खबर आज राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रथ सोशल पर पोस्ट शेयर करते हुए दी थी। ट्रंप ने लिखा था, 'मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पिछले दो दिनों में, संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच मध्य पूर्व में हमारी आपसी दुश्मनी को पूरी तरह से खत्म करने के संबंध में बहुत अच्छी और सार्थक बातचीत हुई है।'
ट्रंप ने आगे लिखा, 'इन गहरी, विस्तृत और रचनात्मक बातचीत के मिजाज और लहजे को देखते हुए—जो पूरे हफ्ते जारी रहेंगी—मैंने युद्ध विभाग को निर्देश दिया है कि वे ईरान के बिजली संयंत्रों और ऊर्जा बुनियादी ढांचे के खिलाफ किसी भी और सभी सैन्य हमलों को पांच दिनों के लिए टाल दें।'
ट्रंप की बातचीत वाली बात को ईरान ने सिरे से खारिज कर दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान के बाद ईरानी सरकारी टेलीविजन ने स्क्रीन पर एक ग्राफिक दिखाते हुए लिखा, 'ईरान की कड़ी चेतावनी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति पीछे हटे।'
ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी ने ईरानी अधिकारी के हवाले से कहा, 'होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) युद्ध से पहले वाली स्थिति में वापस नहीं लौटेगा और ऊर्जा बाजार अस्थिर बने रहेंगे।'
यह भी पढ़ें- 'ईरान को समझौते की सख्त जरूरत', ट्रंप ने जल्द युद्धविराम के दिए संकेत
यह भी पढ़ें- 'पीछे हट गए ट्रंप...', अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान पर ईरान का जवाब
