यमन में गहराता संकट: सैन्य ट्रेनिंग कैंप पर हूती विद्रोहियों ने किया हमला, 60 सैनिकों की मौत
दक्षिणी यमन में सैन्य शिविर पर हूती मिसाइल हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है। मरने ...और पढ़ें

यमन के ट्रेनिंग कैंप पर हूती हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 60 हुई (फोटो- रॉयटर)
HighLights
हूतियों ने सऊदी अरब पर मिसाइलें और ड्रोन भी दागे हैं
इन हमलों ने 2022 के उस संघर्ष विराम समझौते को तोड़ दिया
एपी, काहिरा। दक्षिणी यमन में सैन्य शिविर पर हूती मिसाइल हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है। मरने वालों में मुख्य रूप से नए भर्ती हुए सैनिक शामिल हैं। तीन महीने पहले देश में लड़ाई तेज होने के बाद से यह अब तक का सबसे घातक हमला है।
दक्षिणी प्रांत शबवा के अल-अलम प्रशिक्षण शिविर पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किए जाने के एक दिन बाद भी 12 लोग लापता हैं। सोमवार का यह हमला यमन में हाल ही में तेज हुई लड़ाई का हिस्सा है।
इसकी शुरुआत तब हुई, जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार और सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन की सेनाओं ने जुलाई में हूतियों के कब्जे वाले सना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हवाई हमले किए।
इन हमलों ने 2022 के उस संघर्ष विराम समझौते को तोड़ दिया, जिसने देश के गृहयुद्ध में काफी हद तक लड़ाई को रोक दिया था।
हूतियों ने सऊदी अरब पर मिसाइलें और ड्रोन भी दागे हैं। सऊदी अरब, अमेरिका से मिले कहीं अधिक बेहतर हथियारों के बावजूद इन हूती हमलों का मुकाबला करने में संघर्ष करता रहा है। अल-आलम शिविर पर हमला तब हुआ, जब नए रंगरूट प्रशिक्षण सत्र के लिए कतार में खड़े हो रहे थे।
