विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Building Collapsed In Egypt: मिस्र में गैस पाइप में विस्फोट से ढही इमारत, हादसे में दो की मौत व 20 घायल

By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Fri, 10 Feb 2023 09:40 PM (IST)

मिस्र के उत्तरी इलाके में शुक्रवार को एक चार मंजिला इमारत ढह गई। इस घटना में कम से कम दो ...और पढ़ें

मिस्र में विस्फोट के बाद ढही इमारत।
मिस्र में विस्फोट के बाद ढही इमारत।

काहिरा, एपी। मिस्र के उत्तरी इलाके में शुक्रवार को एक चार मंजिला इमारत ढह गई। इस घटना में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि दमनहोर के नील डेल्टा शहर में यह घटना हुई। उन्होंने कहा कि गैस पाइप के फटने से धमाका हुआ और इमारत ढह गई।

मलबे में दबे हैं कई लोग

अधिकारियों ने बताया कि मलबे में अभी भी लोग दबे हुए हैं, जिन्हें तलाश की जा रही है, जबकि घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। इसके अलावा उन्होंने कोई और विवरण प्रदान नहीं किया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इस घटना में दो बच्चों की मौत हुई है।

मिस्र में इमारत ढहने की घटना आम

बता दें कि मिस्र में इमारतों का गिरना आम बात है, क्योंकि पूरे देश में खराब निर्माण और घटिया इमारत रखरखाव के कारण ऐसी घटना सामने आती रहती है। खासकर ग्रामीण और झोपड़पट्टियों वाले इलाके में ऐसी घटना आम है।

अस्युइट में मकान गिरने से हुई थी 6 की मौत

इससे पहले, दक्षिणी शहर अस्युइट में एक मकान ढहने से छह लोगों की मौत हो गई थी। मिस्र में दशकों के लचर कानून प्रवर्तन के बाद सरकार ने हाल के वर्षों में अवैध निर्माण पर नकेल कसने की कोशिश की है। साथ ही, अधिकारी खराब निर्माण वाली इमारतों में रहने वालों को फिर से बसाने के लिए नए शहरों का निर्माण कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: E20 पेट्रोल के कई हैं फायदे, जानिए कैसी रहेगी आपकी गाड़ी की सेहतa

यह भी पढ़ें: Fact Check: फ्लोरिडा में ढही इमारत का वीडियो तुर्किये भूकंप का बताकर किया जा रहा वायरल