विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाब अल-मंदेब पर कब्जे की होड़, यमनी सेना और हूती विद्रोहियों के बीच लड़ाई तेज; हवाई हमलों से दहला क्षेत्र

Published: Tue, 06 Oct 2026 04:05 AM (IST)

विश्व के अहम समुद्री मार्गों में शामिल बाब अल-मंदेब स्ट्रेट पर नियंत्रण के लिए सऊदी समर्थित यमनी सेना और हूती विद्रोहियों के बीच भीषण लड़ाई छिड़ गई है।

यमन में बाब अल-मंदेब स्ट्रेट पर नियंत्रण के लिए युद्ध तेज

यमन में बाब अल-मंदेब स्ट्रेट पर नियंत्रण के लिए युद्ध तेज

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, अदन। विश्व के अहम समुद्री मार्गों में शामिल बाब अल-मंदेब स्ट्रेट से हूती का प्रभाव खत्म करने के लिए सऊदी अरब और उसकी समर्थित यमन की सेना का अभियान शुरू हो गया है। इस दौरान हूती के कब्जे वाले स्ट्रेट के नजदीकी द्वीपों और समुद्री किनारों पर सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों ने बमबारी की है जबकि यमनी सेना उन तटवर्ती पहाड़ी इलाकों की ओर बढ़ रही है।

विदित हो कि यमन की एक तिहाई जमीन पर हूती का कब्जा है। इस जमीन पर यमन की करीब 80 प्रतिशत आबादी रहती है। इसके चलते हूती के पास एक लाख से ज्यादा लड़ाकों की फौज है।

यमन की सरकार ने हूती के कब्जे में गए अपने ठिकानों को पाने के लिए रविवार को बड़ा अभियान छेड़ने की घोषणा की थी।

सोमवार को यमन के सूचना मंत्री मुअम्मर अल-इरयानी ने दावा किया कि बाब अल-मंदेब के आसपास सरकारी सेना ने हूती पर प्रभावी बढ़त हासिल कर ली है और क्षेत्र में लड़ाई जारी है। जिन इलाकों पर यमन सरकार ने बढ़त का दावा किया है उन इलाकों को हूती ने महीने भर पहले सरकारी सेना से छीना था।

उसी के बाद बाब अल-मंदेब स्ट्रेट और लाल सागर से जहाजों के आवागमन पर हूती का प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो गया। हूती ने इस समुद्री मार्ग से सऊदी अरब के जहाजों के गुजरने पर रोक लगा रखी है जबकि बाकी सभी देशों के लिए यह महत्वपूर्ण मार्ग खुला हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ताजा लड़ाई दक्षिण-पश्चिम यमन में छिड़ी है। यह पहाड़ी इलाका समुद्र के किनारे का है और इसी इलाके में तैज-अदन रोड भी है जो देश के लिए महत्वपूर्ण है। पिछले हफ्ते हूती ने इस सड़क पर बने एक छोटे पुल को विस्फोट से क्षतिग्रस्त कर दिया था जिससे रोड पर आवागमन प्रभावित हुआ था।

यमन में सना और अदन के बाद तैज तीसरा बड़ा शहर है और उसकी आबादी पांच लाख से ज्यादा है। यह शहर सरकार के नियंत्रण में है और इसके नजदीक लड़ाई तेज है। हूती इस शहर पर कब्जे के लिए अक्सर फायरिंग और गोलाबारी करते रहते हैं। जबकि राजधानी सना पर 2014 से हूती का कब्जा है।

(न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)