विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिका का ईरान पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमला: 48 घंटे के अल्टीमेटम से पहले ही दहला तेहरान; कई टॉप लीडर के मारे जाने का दावा

Published: Sun, 22 Mar 2026 09:17 PM (IST)Updated: Sun, 22 Mar 2026 09:21 PM (IST)

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच, अमेरिका ने ईरान के महत्वपूर्ण लोगों को निशाना बनाते हुए मिसाइल हमले किए ...और पढ़ें

अमेरिका का ईरान पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमला 48 घंटे के अल्टीमेटम से पहले ही दहला तेहरान (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

अमेरिका का ईरान पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमला 48 घंटे के अल्टीमेटम से पहले ही दहला तेहरान (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष अपने चरम पर है। इस बीच अमेरिका ने ईरान के कई महत्वपूर्ण लोगों को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ मिसाइल हमले किए हैं। अमेरिका ने दावा किया है कि इन हमलों में उसने ईरान के कई टॉप लीडर्स का सफाया कर दिया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडिया साझा करते हुए अमेरिका मिलिट्री नाम के अकाउंट से दावा किया गया है कि इन हमलों में ईरान के टॉप लीडर्स को मौत के घाट उताया गया।

इधर, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को दुनिया के नेताओं से अपील की कि वे ईरान के खिलाफ इजरायल और अमेरिका के युद्ध प्रयासों में शामिल हों। बेंजामिन नेतन्याहू ने इजरायल की धरती पर हाल ही में हुए हमलों का हवाला देते हुए ईरान को एक बढ़ता हुआ वैश्विक खतरा बताया।

नेतन्याहू की वर्ल्ड लीडर्स से अपील

ईरान ने इजरायल के अराद में मिसाइल अटैक किया था। इस हमले की जगह से ही नेतन्याहू ने 48 घंटों में ईरान के किए गए हमलों के बारे में दुनिया को बताया। इजरायली पीएम ने कहा, "ईरान ने यरुशलम में आम नागरिकों वाले इलाकों और अहम धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया है, जिनमें वेस्टर्न वॉल, चर्च ऑफ द होली सेपल्चर और अल-अक्सा मस्जिद शामिल हैं।"

'ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल हों सभी देश', नेतन्याहू ने वर्ल्ड लीडर्स से की अपील