एअर इंडिया ने इजरायल के लिए उड़ानें 31 मई तक निलंबित कीं, भारतीयों की बढ़ी चिंता
एअर इंडिया ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण इजरायल के लिए अपनी उड़ानें 31 मई तक निलंबित कर ...और पढ़ें

एअर इंडिया ने इजरायल के लिए उड़ानें 31 मई तक निलंबित कीं। (फाइल)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में चल रही जंग के बीच एअर इंडिया ने इजरायल के लिए अपनी उड़ानें 31 मई तक निलंबित कर दी हैं।
अधिकांश प्रमुख एयरलाइनों ने तेल अवीव मार्ग पर अपनी सेवाएं सस्पेंड की हुई हैं। केवल इजरायली कैरियर जैसे ईएल एएल, इस्त्रा एयर, आर्किया और एयर हाइफा ही कड़ी पाबंदियों के तहत संचालन कर रहे हैं।
दिल्ली-तेल अवीव मार्ग पर उड़ानें 31 मई तक निलंबित
एअर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा कि एयरलाइन ने नई दिल्ली-तेल अवीव मार्ग पर उड़ानें 31 मई तक निलंबित कर दी हैं। उड़ानों के निलंबन ने इजरायल में रहने वाले 40,000 से अधिक भारतीयों के बीच चिंता बढ़ा दी है, जो क्षेत्र में बढ़ते तनाव से बचने या पेशेवर कारणों से भारत यात्रा करना चाहते हैं।

इजरायल छोड़ने वालों को जॉर्डन या मिस्त्र जाना होगा
इजरायल छोड़ने के इच्छुक भारतीयों को भूमिगत सीमा पार कर जॉर्डन या मिस्त्र जाना होगा। तेल अवीव में भारतीय मिशन उन लोगों की सहायता कर रहा है जो विभिन्न तरीकों से यात्रा करना चाहते हैं। दूतावास भारतीय समुदाय के साथ नियमित संपर्क बनाए हुए है।
अंबेसडर जेपी सिंह और दूतावास की टीम ने शनिवार को इजरायल में भारतीय श्रमिकों और छात्रों के साथ वर्चुअल चर्चा की और उनकी चिंताओं-परेशानियों को सुना। साथ ही उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले की तैयारी में इजरायल, अमेरिका की मंजूरी का इंतजार
