अली लारीजानी के बाद ईरानी इंटेलिजेंस चीफ इस्माइल खतीब की भी मौत, इजरायली रक्षा मंत्री का बड़ा दावा
इजरायल ने दावा किया है कि उसने रात भर चले हवाई हमले में ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब को ...और पढ़ें

इजरायल ने ईरानी खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब को मारने का दावा किया

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल ने दावा किया है कि उसने ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब को रात भर चले हवाई हमले में खत्म कर दिया है। अल जजीरा के मुताबिक, इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने बुधवार को यह बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि पिछले रात तेहरान में टारगेट हमले में खतीब को मार गिराया गया है। हालांकि, ईरान की ओर से अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अली लारीजानी की मौत
इससे पहले मंगलवार को ही इजरायल ने ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी और बसीज फोर्स के प्रमुख गोलामरेजा सुलेमानी को मार गिराने का दावा किया था। खतीब की मौत का दावा इन हत्याओं के ठीक एक दिन बाद आया है, जिससे मिडिल ईस्ट में तनाव और गहरा गया है। इजरायल के रक्षा मंत्री काट्ज प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा दिए गए आदेश का हवाला देते हुए कहा कि ईरान के किसी भी वरिष्ठ अधिकारी को बिना अतिरिक्त अनुमति के निशाना बनाया जा सकता है।

कौन हैं इस्माइल खतीब?
बता दें, इस्माइल खतीब ईरान के खुफिया मंत्रालय के प्रमुख थे। वे शिया धर्मगुरु हैं और 1980 के दशक में ईरान-इराक युद्ध में रिवोल्यूशनरी गार्ड में सेवा दे चुके थे। 2022 में अमेरिकी ट्रेजरी ने उन्हें साइबर जासूसी और रैनसमवेयर हमलों से जुड़े नेटवर्क चलाने के आरोप में बैन किया था।

ईरान युद्ध अब तक
यह हमला 28 फरवरी से शुरू हुए इजरायल-अमेरिका के ईरान पर हमलों की श्रृंखला का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई सहित कई शीर्ष नेता मारे जा चुके हैं। ईरान ने इन हमलों का बदला लेने की कसम खाई है। तुर्की के विदेश मंत्री हकन फिदान ने इजरायल की कार्रवाइयों को 'युद्ध के सामान्य नियमों के बाहर की गैरकानूनी गतिविधियां' करार दिया।
