अविश्वसनीय: 25 साल की युवती ने प्राकृतिक तरीके से सात बच्चों को दिया जन्म
पूर्वी इराक में अविश्वसनीय रूप में बगैर ऑपरेशन के प्राकृतिक तरीके से एक साथ सात नवजात को जन्म देने के बाद मां अच्छी हालत में है।
बगदाद, जेएनएन। पूर्वी इराक में अविश्वसनीय रूप में बगैर ऑपरेशन के प्राकृतिक तरीके से एक साथ सात नवजात को जन्म देने के बाद मां अच्छी हालत में है। सभी बच्चे सही स्थिति में हैं और बेहतर तरीके से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उनका जन्म पूर्वी इराक के दीयाली प्रांत के एक अस्पताल में हुआ, जिसके बारे में माना जाता है कि यह देश में पहली बार एक साथ सात बच्चों का जन्म हुआ है।
स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता फरास अल इजाववी ने एक बयान में कहा कि एक अनाम 25 वर्षीय महिला ने प्राकृतिक तरीके से बच्चों को जन्म दिया। प्रजनन के बाद सभी बच्चे और मां पूरी तरह स्वस्थ हैं। सात नवजात में छह लड़कियां और एक लड़का है। उनके बारे में कहा गया कि वे मेडिकल चेक-अप के बाद उनका स्वास्थ्य बेहतर है और चार छोटे नवजात को बिस्तर पर लेटे हुए देखा जा सकता है।
अन्य फोटो में जन्म के कुछ ही समय बाद दो बच्चों को एक साथ पड़े हुए देखा जा सकता है, जोकि स्थानीय मीडिया रिपोर्ट इराक में एक साथ सात बच्चे पैदा होने का पहला मामला है। पिछले साल लेबनान के सेंट जॉर्ज यूनिवर्सिटी अस्पताल में एक मां ने एक साथ सात बच्चों को जन्म दिया, जिनमें तीन लड़कियां और तीन लड़के हैं, जिनमें से सभी जन्म के बाद बच गए।