ओमान में चक्रवात का कहर, तीन भारतीयों समेत 11 मरे
मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को ट्वीट करके बताया कि चक्रवात में मारे गए शमशेर अली का शव मिल गया है।
By Manish NegiEdited By: Published: Sun, 27 May 2018 10:51 PM (IST)Updated: Sun, 27 May 2018 10:51 PM (IST)
style="text-align: justify;">दुबई, प्रेट्र। दक्षिणी ओमान और यमन में मेकुनु चक्रवात के कहर से तीन भारतीयों समेत 11 लोगों की मौत हो गई है। मेकुनु चक्रवात ने शुक्रवार को 170 किलोमीटर की रफ्तार से ओमान के दोफर और अल-वुस्ता राज्यों में दस्तक दी थी।
मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को ट्वीट करके बताया कि चक्रवात में मारे गए शमशेर अली का शव मिल गया है। दो और मारे गए भारतीय नागरिकों के शव खोजे जा रहे हैं। भारतीय दूतावास की एक टीम ने ओमान के सलालाह शहर में एक कैंप का दौरा कर 460 लोगों के खाने-पीने का इंतजाम किया। इन लोगों में 145 भारतीय और 315 बांग्लादेश के नागरिक हैं।
सलालाह पोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि समुद्र में खड़े चार भारतीय जहाजों के डूबने की सूचना है। हालांकि, उस पर सवार चालक दल के सभी सदस्यों को बचा लिया गया है। यमन के सोकोत्रा द्वीप में आठ भारतीय नाविक लापता बताए जा रहे हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें