Move to Jagran APP

सऊदी अरब में कोरोना वायरस से 11 भारतीयों की मौत, फंसे हुए हैं कई नागरिक

कोरोना लॉकडाउन के कारण सऊदी अरब में फंसे 11 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है।

By Manish PandeyEdited By: Published: Fri, 24 Apr 2020 08:03 AM (IST)Updated: Fri, 24 Apr 2020 08:03 AM (IST)
सऊदी अरब में कोरोना वायरस से 11 भारतीयों की मौत, फंसे हुए हैं कई नागरिक
सऊदी अरब में कोरोना वायरस से 11 भारतीयों की मौत, फंसे हुए हैं कई नागरिक

रियाद, एएनआइ। कोरोना वायरस के कारण सऊदी अरब में 11 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है। भारतीय दूतावास के पास 22 अप्रैल तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार,11 भारतीय नागरिकों में मदीना में 4, मक्का में 3, जेद्दा में 2, रियाद में 1 और दम्मम में 1 नगरिक की मौत हुई है।

loksabha election banner

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने बताया है कि भारत में कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से हवाई यात्रा स्थगित होने के कारण भारतीय नागरिक वहां फंसे हुए हैं। फिलहाल सऊदी अरब से भारतीयों को निकालने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

पिछले साल दिसंबर महीने के अंत में चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस दुनिया भर में 1 लाख 90 हजार से ज्यादा लोगों की अबतक जान ले चुका है। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार कोरोना वायरस से वैश्विक स्तर पर 27 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, जबकि जानलेवा वायरस से अबतक 1 लाख 90 हजार, 743 लोगों की मौत हो चुकी है।                                                                                                         

वहीं, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 50 लोगों की मौत हुई है, जबकि 1 हजार 383 नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 19 हजार 989 हो गई है। इसमें से 3869 लोग ठीक  हो चुके हैं, जबकि अब तक कुल 640 लोगों की जान जा चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.