Move to Jagran APP

जापान में दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति का निधन

न्यूज एजेंसी क्योदो के मुताबिक, ताजिमा का जन्म चार अगस्त 1900 को हुआ था। उनके परिवार में करीब 160 सदस्य हैं।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Sun, 22 Apr 2018 03:34 PM (IST)Updated: Sun, 22 Apr 2018 03:36 PM (IST)
जापान में दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति का निधन
जापान में दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति का निधन

 टोक्यो, एपी/रायटर। दक्षिण जापान में दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति का निधन हो गया। किकाइ शहर में 117 वर्षीय महिला नाबी ताजिमा ने शनिवार को अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह जनवरी से अस्पताल में भर्ती थीं।

loksabha election banner

न्यूज एजेंसी क्योदो के मुताबिक, ताजिमा का जन्म चार अगस्त 1900 को हुआ था। उनके परिवार में करीब 160 सदस्य हैं। सात महीने पहले वह दुनिया की सबसे अधिक उम्र वाली बनीं थीं। जमैका के वॉयलेट ब्राउन की 117 साल की आयु में निधन के बाद उन्हें यह स्थान मिला था।

अमेरिका के वृद्धावस्था शोध संगठन के मुताबिक, जापान की एक अन्य महिला चियो योशिदा अब दुनिया में सबसे अधिक उम्र वाली बन गई हैं। उनकी आयु 116 साल है। इस महीने की शुरुआत में गिनीज बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकॉ‌र्ड्स ने 112 वर्षीय जापानी मासाजो नोनाका को दुनिया के सबसे उम्रदराज पुरुष के रूप में दर्ज किया था। पिछले साल जापान में सौ साल आयु वालों की संख्या 67,824 थी। 1963 में 153 के मुकाबले इस संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.