Move to Jagran APP

डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस ने कोरोना महामारी के बीच टोक्यो खेलों का किया समर्थन

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस एडनॉम घेबियस ने बुधवार को कहा कि टोक्यो ओलंपिक को दुनिया को यह दिखाने के लिए आगे बढ़ना चाहिए कि COVID-19 महामारी के बीच सही योजना और उपायों के साथ क्या कुछ हासिल किया जा सकता है

By Ashisha SinghEdited By: Published: Wed, 21 Jul 2021 10:51 PM (IST)Updated: Wed, 21 Jul 2021 10:51 PM (IST)
डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस ने कोरोना महामारी के बीच टोक्यो खेलों का किया समर्थन
डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस ने कोरोना महामारी के बीच टोक्यो खेलों का किया समर्थन

टोक्यो, रायटर। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का अभी भी जारी है। ऐसे में टोक्यो खेलों की शुरुआत 23 जुलाई 2021 आरंभ होने वाली है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस एडनॉम घेबियस ने बुधवार को कहा कि टोक्यो ओलंपिक को दुनिया को यह दिखाने के लिए आगे बढ़ना चाहिए कि COVID-19 महामारी के बीच सही योजना और उपायों के साथ क्या कुछ हासिल किया जा सकता है'

loksabha election banner

टोक्यो ओलंपिक को WHO के प्रमुख टेड्रोस का है सकारात्मक नजरिया

टोक्यो ओलंपिक 2021 कोरोना महामारी के बीच होने जा रहा है। बावजूद इसके विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख टेड्रोस एडनॉम घेबियस का टोक्यो ओलंपिक को लेकर सकारात्मक नजरिया है, जापानी राजधानी में अपने सत्र में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्यों से बात करते हुए, टेड्रोस ने कहा कि दुनिया को अब ,'आशा के उत्सव के रूप में' ओलंपिक की आवश्यकता है। टेड्रोस ने कहा कि

'ओलंपिक में दुनिया को एक साथ लाने, प्रेरित करने, यह दिखाने की शक्ति है कि क्या संभव है,'

ओलिंपिक खेलों की मशाल ऊपर उठाए हुए टेड्रोस ने कहा, 'इस धरती से आशा की किरणें स्वस्थ, सुरक्षित और निष्पक्ष दुनिया के लिए एक नया सवेरा रोशन करें।' साथ ही टोक्यो ओलंपिक्स की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि 'यह मेरी सच्ची आशा है कि टोक्यो गेम्स सफल हों।'

टेड्रोस ने टीके की विसंगतियों की आलोचना

टोक्यो ओलंपिक्स के खेलों की शुरुआत 23 जुलाई से होने जा रही है ऐसे में खिलाड़ियों की सुरक्षा से लेकर हजारों की तादाद में विदेशी लोगों का दर्शकों के तौर पर आगमन यकीनन चिंता का विषय है। जापान, जिसका टीकाकरण कार्यक्रम अधिकांश अन्य विकसित देशों से पिछड़ गया है, में 840,000 से अधिक मामले और 15,055 मौतें दर्ज की गई हैं और खेलों के मेजबान शहर टोक्यो में मंगलवार को 1,387 मामले दर्ज किए गए हैं।

टेड्रोस ने देशों के बीच टीके की विसंगतियों की आलोचना करते हुए कहा कि अगर जी 20 अर्थव्यवस्थाओं ने सामूहिक नेतृत्व दिखाया होता और टीकों का उचित वितरण हुआ होता तो महामारी समाप्त हो सकती थी‌।

उन्होंने कहा, 'जब दुनिया इसे खत्म करना चाहेगी तो महामारी खत्म हो जाएगी। यह हमारे हाथ में है।हमारे पास वे सभी उपकरण हैं जिनकी हमें आवश्यकता है। हम इस बीमारी को रोक सकते हैं, हम इसका परीक्षण कर सकते हैं और हम इसका इलाज कर सकते हैं।' 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.