Move to Jagran APP

Kamla Harris: अमेरीकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने की चीन की निंदा, उत्तर कोरिया पर भी उठाए सवाल

अमेरीकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने जापान की यात्रा की। उन्होंने जापान की राजधानी टोक्यो में प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (Fumio Kishida) के साथ एक बैठक की जिसमें उन्होंने जापान की रक्षा के लिए संयुक्त राज्य की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

By AgencyEdited By: Sonu GuptaPublished: Mon, 26 Sep 2022 07:23 PM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2022 07:23 PM (IST)
Kamla Harris: अमेरीकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने की चीन की निंदा, उत्तर कोरिया पर भी उठाए सवाल
अमेरीकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने की जापान की यात्रा। (फोटो-एपी)

टोक्यो, रायटर्स। अमेरिकी कांग्रेस की अध्‍यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद अब अमेरीकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने जापान की यात्रा की। कमला हैरिस ने सोमवार को जापान की राजधानी टोक्यो में प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (Fumio Kishida) के साथ एक बैठक की, जिसमें उन्होंने जापान की रक्षा के लिए संयुक्त राज्य की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। इसके अलावा उन्होंने ताइवान के खिलाफ की जा रही कारवाइ पर चीन की निंदा भी की। व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर बताया कि कमला हैरिस ने ताइवान पर चीन के उकसावे को लेकर चर्चा की और ताइवान में शांति और स्थिरता बनाए रखने की भी पुष्टि की।

loksabha election banner

दक्षिण कोरिया भी जाएंगी उपराष्ट्रपति

मालूम हो कि कमला हैरिस इस समय अपनी एशिया दौरे पर है और इस यात्रा में वह दक्षिण कोरिया भी जाएंगी। चीन, ताइवान को अपने प्रांतों में से एक के रूप में देखता है और लंबे समय से बीजिंग, ताइवान पर अपना नियंत्रण बनाए रखने की साजिशें रच रहा है। वहीं ताइवान की सरकार चीन के दावों पर हमेशा से आपत्ति जताती आ रही है। ताइवान ने कहा है कि 23 मिलियन लोग ही इस देश का भविष्य तय कर सकते हैं।

पूर्व पीए शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में लेंगी भाग

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने आई कमला हैरिस ने जापान के पीएम किशिदा के साथ उत्तर कोरिया के हालिया बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण के साथ-साथ उत्तर कोरिया द्वारा जापनी नागरिकों के अपहरण मुद्दे को हल करने पर भी जोर दिया। हालांकि, कमला हैरिस के जापान यात्रा से उत्तर कोरिया काफी नाराज है जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह विरोध में मिसाइल परीक्षण भी कर सकता है।

यह भी पढ़ें- उत्तर कोरिया की धमकी के बीच अमेरिकी-दक्षिण कोरियाई जहाजों ने शुरू किया सैन्य अभ्यास

यह भी पढ़ें- यूक्रेन से युद्ध में क्‍यों बढ़ती जा रही है जान गंवाने वाले रूसी सैनिकों की संख्‍या, जानें- क्‍या कहते हैं एक्‍सपर्ट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.