Japan Typhoon: जापान में तूफान की तबाही, दो मरे; हजारों घरों की बिजली गुल
Japan Typhoon जापान इन दिनों प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर रहा है। कुछ दिन पहले ही नानामडोल तूफान ने यहां तबाही मचाई थी अब आज एक और तूफान ने सेंट्रल जापान में तांडव दिखाना शुरू कर दिया है।
टोक्यो, रायटर्स। सेंट्रल जापान में आए तूफान ने तबाही मचा दी। यहां शनिवार को लगातार हुई भारी बारिश और तूफान के कारण दो की मौत हो गई और हजारों घरों की बिजली चली गई। क्योदो एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी टोक्यो के शिजुओका सिटी का हाल अधिक खराब है। यहां गुरुवार से ही बारिश हो रही है।
जापान के मौसम विभाग (Japan Meteorological Agency, JMA) की ओर से दी गई जानकारी से पता चला कि राजधानी टोक्यो के दक्षिणपश्चिम स्थित शिजुओका सिटी पर तूफान की अधिक मार पड़ी है। वहां गुरुवार से ही बारिश हो रही है। तूफान तलस (Typhoon Talas) कह गति 65 किमी प्रति घंटा है।यहां भूस्खलन में करीब 40 साल की उम्र के शख्स की मौत हो गई और 29 साल के शख्स की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके अलावा तूफान के कारण एहतियातन 120,000 घरों की बिजली काट दी गई।
तूफान के कारण बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त
सप्लायर चुबु इलेक्ट्रिक पावर ग्रिड कंपनी ने कहा कि लैंड स्लाइड के कारण बिजली के खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कहा, 'हम उम्मीद करते हैं कि बिजली बहाल करने में कुछ समय लग सकता है।' बारिश के कारण शुक्रवार शाम से निलंबित बुलेट ट्रेन सेवा को सेंट्रल जापान रेलवे ने बहाल कर दिया है। टोक्यो से 30 किमी दक्षिण की ओर योकोहामा सिटी में शनिवार दोपहर के लिए एडवाइजरी जारी की गई है जिसमें करीब 3000 लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए कहा गया है।
जापान में शक्तिशाली तूफान का तांडव, 60 से अधिक घायल और हजारों लोग हुए बेघर, देखें तस्वीरें
जापान में आने वाले बड़े तूफानों में से एक नामाडोल (Typhoon Nanmadol) ने सोमवार को देश में तबाही मचा दी। उत्तरी टोक्यो की ओर बढ़ने से पहले तूफान ने दक्षिणी जापान में काफी नुकसान किया।इसके कारण दो लोगों की मौत हो गई थी। दक्षिण-पश्चिमी जापान में दस्तक देने के बाद उष्णकटिबंधीय तूफान मंगलवार को प्रशांत महासागर की तरफ बढ़ गया। इस कारण 100 से अधिक लोग घायल हो गए और यातायात व बिजली आपूर्ति की सुविधाएं ठप पड़ गई ।
भारत, जापान ने बंगाल की खाड़ी में संयुक्त नौसैनिक अभ्यास JIMEX 2022 किया शुरू