Move to Jagran APP

जानें, कैसे भागने में सफल रहे निसान के पूर्व चेयरमैन कार्लोस गोन, बड़े म्यूजिक बॉक्स का किया गया था प्रयोग

प्रख्यात वाहन निर्माता कंपनी निसान के पूर्व चेयरमैन कार्लोस गोन को जापान से भगाने के मामले में अमेरिकी नागरिक पिता-पुत्र को जेल भेजा गया है। टोक्यो की अदालत ने इस मामले में दोषी अमेरिकी नागरिक माइकल टेलर और उसके बेटे पीटर को सोमवार को सजा सुनाई।

By Ramesh MishraEdited By: Published: Mon, 19 Jul 2021 05:10 PM (IST)Updated: Mon, 19 Jul 2021 05:33 PM (IST)
जानें, कैसे भागने में सफल रहे निसान के पूर्व चेयरमैन कार्लोस गोन, बड़े म्यूजिक बॉक्स का किया गया था प्रयोग
निसान के पूर्व चेयरमैन कार्लोस गोन। फाइल फोटो।

टोक्यो, एजेंसी। प्रख्यात वाहन निर्माता कंपनी निसान के पूर्व चेयरमैन कार्लोस गोन (Carlos Ghosn) को जापान से भगाने के मामले में अमेरिकी नागरिक पिता-पुत्र को जेल भेजा गया है। टोक्यो की अदालत ने इस मामले में दोषी अमेरिकी नागरिक माइकल टेलर और उसके बेटे पीटर को सोमवार को सजा सुनाई। माइकल को दो साल और उसके बेटे को एक साल आठ महीने की सजा दी गई है।

loksabha election banner

निजी लाभ के लिए चल रहा था भ्रष्टाचार का केस

निसान कंपनी के पूर्व चेयरमैन कार्लोस गोन पर निजी लाभ के लिए भ्रष्टाचार के मामले चल रहे थे। इसी के चलते वह गुपचुप तरीके से जापान से भाग गए थे, जिसमें इन दोनों पिता-पुत्र ने मदद की थी। कार्लोस 2019 में टोक्यो स्थित अपने घर से पहले बुलेट ट्रेन से ओसाका पहुंचे और यहां होटल से एक बाक्स में बंद होकर तुर्की पहुंच गए। तुर्की से निजी विमान में बैठकर लेबनान भाग गए। जापान की लेबनान से कोई प्रत्यर्पण संधि नहीं है। इसलिए उन्हें वापस नहीं लाया जा सका है। माइकल टेलर और उसके बेटे को मई 2020 में मैसाचुसेट्स, अमेरिका में गिरफ्तार किया गया था। बाद में प्रत्यर्पण कर अमेरिका लाया गया। जापान में एक अपराधी की मदद करने पर अधिकतम तीन साल की जेल का प्रविधान है।

बक्से में बंद होकर हवाई यात्रा करनी पड़ी

कार्लोस गोन को एक बार बक्से में बंद होकर हवाई यात्रा करनी पड़ी कार्लोस गोन उस समय जापान में नजरबंद थे। देश से निकलने के लिए उन्होंने इसी तरीके का इस्तेमाल किया था। अब कार्लोस ने उस घटना के बारे में दुनिया को को विस्तार से बताया है। गोन ने बताया कि ये घटना साल 2019 की है। दिसंबर की सर्द रात को 10:30 बजे मैंने खुद को एक म्यूजिक बॉक्स में बंद किया, लोगों ने मुझे प्लेन पर बिठाया मैं जापान से उड़ान भरने का इंतजार करने लगा।

टोक्यो की गलियों में अपना भेष बदलकर निकले

गोन ने बताया कि कैसे वो टोक्यो की गलियों में अपना भेष बदलकर निकले ताकि कोई उन्हें पहचान नहीं सके। उन्हें जापान से बाहर ले जाने के लिए एक बड़े म्यूजिक बॉक्स को चुना गया। इसके जरिए वह अपने देश लेबनान पहुंचे। दरअसल, कार्लोस को नवंबर 2018 में गिरफ्तार किया गया था। निसान कंपनी ने उन पर अपना सालाना वेतन कम बताने और कंपनी के फंड का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। उस समय कार्लोस जापानी कंपनी निसान के और फ्रांस की कंपनी रेनॉ के भी चेयरमैन थे, लेकिन बाद में रेनॉ और निसान में विवाद हो गया। गोन बताते हैं कि बाहर निकलकर छुपने का एक ही तरीका था, किसी बक्से या सामान में छुप जाया जाए ताकि कोई देख ना सके, ना ही पहचान सके। समय म्यूजिकल इंस्‍ट्रूमेंट्स एक बड़े बक्से का इस्तेमाल करने की ठानी, क्योंकि उस दौरान जापान में कई म्यूजिकल प्रोग्राम हो रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.