Move to Jagran APP

जापान की ये दंपती बनी दुनिया के सबसे उम्रदराज जोड़ी, पत्नी ने बताया क्या है राज

108 साल के मासाओ और 100 साल की मियाको की शादी अक्टूबर, 1937 में हुई थी।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Tue, 04 Sep 2018 05:59 PM (IST)Updated: Wed, 05 Sep 2018 05:34 PM (IST)
जापान की ये दंपती बनी दुनिया के सबसे उम्रदराज जोड़ी, पत्नी ने बताया क्या है राज
जापान की ये दंपती बनी दुनिया के सबसे उम्रदराज जोड़ी, पत्नी ने बताया क्या है राज

टोक्यो, प्रेट्र। जापान में सौ वर्ष से ज्यादा उम्र के बुजुर्गो की भरमार है। बीते अप्रैल में जापान के मासाजो नोनाका को दुनिया का सबसे बुजुर्ग जीवित पुरुष घोषित किया गया था। अब दुनिया के सबसे उम्रदराज जीवित दंपती का खिताब भी यहीं के मासाओ मातसुमोतो और उनकी पत्नी मियाको के नाम हो गया है। दोनों की संयुक्त उम्र 208 साल है। गिनीज व‌र्ल्ड रिकॉ‌र्ड्स ने दोनों को संयुक्त उम्र के लिहाज से सबसे बुजुर्ग दंपती घोषित किया है।

prime article banner

108 साल के मासाओ और 100 साल की मियाको की शादी अक्टूबर, 1937 में हुई थी। मियाको 80 साल के इस रिश्ते के सफल होने का कारण अपनी सहनशक्ति को मानती हैं। पति और अन्य परिजनों के साथ तस्वीर खिंचवाते वक्त उन्होंने हंसते हुए कहा, 'मैं बहुत खुश हूं। यह सब मेरी सहनशक्ति के कारण है।'

       

मासाओ सैनिक थे और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उन्हें जंग के लिए विदेश भेज दिया गया था। ऐसे में दंपती को काफी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा।

        

हाल में उनके 25वें प्रपौत्र ने जन्म लिया है। अब तक के सबसे बुजुर्ग दंपती का रिकॉर्ड नार्वे के कार्ल और गुरड्रेन डॉल्वेन के नाम है। 2004 में गुरड्रेन के निधन के वक्त दोनों की संयुक्त उम्र 210 साल, एक महीना और 34 दिन थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.