Move to Jagran APP

सौर मंडल के बाहर 44 नए ग्रहों की खोज, इससे जुड़ी रोचक जानकारियां भी उजागर हुईं

खगोलविदों का कहना है कि नई तकनीक के इस्तेमाल से एक्सोप्लैनेट की पुष्टि करना आसान हो गया है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Wed, 08 Aug 2018 06:39 PM (IST)Updated: Wed, 08 Aug 2018 06:39 PM (IST)
सौर मंडल के बाहर 44 नए ग्रहों की खोज, इससे जुड़ी रोचक जानकारियां भी उजागर हुईं
सौर मंडल के बाहर 44 नए ग्रहों की खोज, इससे जुड़ी रोचक जानकारियां भी उजागर हुईं

टोक्यो, प्रेट्र। वैज्ञानिकों ने सौर मंडल के बाहर 44 नए ग्रहों (एक्सोप्लैनेट) की खोज की है। एक ही बार में खोजे गए इन ग्रहों से सौर मंडल की संरचना और विकास बारे में अधिक जानकारियां हासिल की जा सकेंगी। शोधकर्ता एक्सोप्लैनेट के वातावरण और वहां जीवन की संभावनाओं के संकेतों का भी विश्लेषण कर सकेंगे। खगोलविदों का कहना है कि नई तकनीक के इस्तेमाल से एक्सोप्लैनेट की पुष्टि करना आसान हो गया है। आने वाले समय में बाहरी ग्रहों की खोज में और तेजी आने की संभावना है।

loksabha election banner

जापान की टोक्यो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के केपलर और यूरोपीय स्पेस एजेंसी के गाया स्पेस टेलीस्कोप की मदद से इन ग्रहों की खोज की। ग्रहों से जुड़ी कुछ अन्य रोचक जानकारियों को भी उजागर किया गया है। खोजे गए 16 ग्रह पृथ्वी और एक शुक्र के आकार का है।

यूनिवर्सिटी के छात्र जॉन लिविंग्सटन ने कहा, 'चार ग्रह तो 24 घंटे से भी कम समय में अपने तारे की परिक्रमा पूरी कर लेते हैं। इसका मतलब, उन ग्रहों पर एक साल पृथ्वी के एक दिन से भी छोटा होता है।' इस खोज से कम अवधि में परिक्रमा करने वाले ग्रहों की संख्या में वृद्धि हुई है।

माना जाता था कि इन ग्रहों की संख्या कम है। लेकिन अब वैज्ञानिकों का कहना है कि अंतरिक्ष में ये बहुतायत में मौजूद हैं। लिविंग्सटन ने कहा, 'बाहरी सौर मंडलों के बारे में पता लगाकर हम अपने सौर मंडल की विकास प्रक्रिया को भी समझ सकते हैं।' 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.