Move to Jagran APP

जापान के स्कूलों में बच्चों को निपुण बनाने के लिए अंग्रेजी पढ़ाएंगे रोबोट

बच्चों को अंग्रेजी बोलना और लिखना सिखाने के लिए जापान में अगले साल 500 क्लास रूम में एआइ रोबोट तैनात किए जाएंगे।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Tue, 21 Aug 2018 05:41 PM (IST)Updated: Wed, 22 Aug 2018 07:49 AM (IST)
जापान के स्कूलों में बच्चों को निपुण बनाने के लिए अंग्रेजी पढ़ाएंगे रोबोट
जापान के स्कूलों में बच्चों को निपुण बनाने के लिए अंग्रेजी पढ़ाएंगे रोबोट

टोक्यो, एएफपी। जापान सरकार बच्चों के साथ ही शिक्षकों की अंग्रेजी सुधारने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआइ) की मदद लेगी। बच्चों को अंग्रेजी बोलना और लिखना सिखाने के लिए जापान में अगले साल 500 क्लास रूम में एआइ रोबोट तैनात किए जाएंगे।

loksabha election banner

देश में मुख्य रूप से जापानी भाषा ही बोली और लिखी जाती है। यही कारण है कि यहां के लोग अंग्रेजी में काफी कमजोर होते हैं। जापान में दो साल पहले दस साल से ऊपर के बच्चों के लिए अंग्रेजी अनिवार्य कर दी गई थी। 2020 तक प्राथमिक विद्यालयों में भी इसे अनिवार्य कर दिया जाएगा, लेकिन स्कूलों में अब भी अंग्रेजी के अच्छे शिक्षकों की कमी है। इसलिए सरकार ने यह कदम उठाया है।

अंतराष्ट्रीय शिक्षा से जुड़े एक अधिकारी ने कहा, 'अंग्रेजी पढ़ाने के लिए बनाया गया एआइ रोबोट हर बच्चे के उच्चारण की भी जांच कर सकता है। कई बार शिक्षकों के लिए भी यह कठिन होता है। बच्चों को अंग्रेजी में निपुण बनाने के लिए रोबोट के साथ ही एप और ऑनलाइन क्लास की भी मदद ली जाएगी।' कुछ प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय अंग्रेजी पढ़ाने के लिए पहले से ही एआइ रोबोट इस्तेमाल कर रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.