Move to Jagran APP

इस देश में ऊपर वाला नहीं, रोबोट्स बना रहे जोड़ियां; काफी दिलचस्प है जीवनसाथी खोजने का यह तरीका

जापान में इन दिनों लड़के-लड़कियों को जीवनसाथी खोजने में रोबोट्स मदद कर रहे हैं। खास बात यह है कि इन रोबोट्स की वजह से चार जोड़ियां भी बनीं। पार्टनर खोजने के लिए यह खास इवेंट राजधानी टोक्यो में आयोजित किया गया था।

By Nancy BajpaiEdited By: Published: Mon, 18 Feb 2019 12:51 PM (IST)Updated: Mon, 18 Feb 2019 12:51 PM (IST)
इस देश में ऊपर वाला नहीं, रोबोट्स बना रहे जोड़ियां; काफी दिलचस्प है जीवनसाथी खोजने का यह तरीका
इस देश में ऊपर वाला नहीं, रोबोट्स बना रहे जोड़ियां; काफी दिलचस्प है जीवनसाथी खोजने का यह तरीका

टोक्यो, एजेंसी। आपने अक्सर अपने घर-परिवारवालों या फिर लोगों के मुंह से सुना होगा कि जोड़िया ऊपर वाला बनाता है। हालांकि हम आज आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं यहां जोड़िया ऊपर वाला नहीं बल्कि रोबोट्स बना रहे हैं। यह देश है जापान, जहां इन दिनों लड़के-लड़कियों को जीवनसाथी खोजने में रोबोट्स मदद कर रहे हैं।

loksabha election banner

रोबोट्स की वजह से बनीं चार जोड़ियां

दरअसल, जापान की राजधानी टोक्यो में लड़के-लड़कियों को पार्टनर खोजने के लिए एक इवेंट हुआ। इसमें छोटे-छोटे रोबोट्स भी मौजूद थे। रोबोट्स उन लड़के-लड़कियों की बात एक दूसरे तक पहुंचा रहे थे, जो एक-दूसरे से बात करने में शरमा रहे थे। इसमें 25 से 39 साल की उम्र के 28 युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया। खास बात यह है कि इन रोबोट्स की वजह से चार जोड़ियां भी बनीं।

45 अगल-अलग विषयों पर सवालों के जवाब पूछे

इस इवेंट में आने वाले प्रतिभागियों से पहले 45 अगल-अलग विषयों पर सवालों के जवाब पूछे गए। जिसमें उनकी इच्छा, शौक, जॉब जैसी जानकारियां शामिल थीं। इसके बाद इन जानकारियों को छोटे से रोबोट में अपलोड किया गया। इन जानकारी के आधार पर रोबोट ने लोगों का एक छोटा सा परिचय भी तैयार किया। इस डाटा का इस्तेमाल कर रोबोट्स ने लड़के-लड़कियों की बात एक-दूसरे तक पहुंचाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.