Move to Jagran APP

6 अक्टूबर को टोक्यो में जमा होंगे क्वाड देशों के प्रतिनिधि, इंडो पैसिफिक क्षेत्र पर होगी चर्चा

जापान के विदेश मंत्री तोशीमित्सु मोटेगी ने जानकारी दी है कि अगले सप्ताह टोक्यो में लोकतांत्रिक देशों के प्रतिनिधियों द्वारा इंडो पैसिफिक क्षेत्र को लेकर चर्चा की जाएगी। चार देश- जापान भारत ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के प्रतिनिधि क्षेत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताएंगे

By Monika MinalEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 12:15 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 12:15 PM (IST)
6 अक्टूबर को टोक्यो में जमा होंगे क्वाड देशों के प्रतिनिधि, इंडो पैसिफिक क्षेत्र पर होगी चर्चा
टोक्यो में 6 अक्टूबर को क्वाड वार्ता

टोक्यो, एएनआइ। जापान के टोक्यो में अगले सप्ताह 6 अक्टूबर को लोकतांत्रिक प्रतिनिधियों का जमावड़ा लगने वाला है। मंगलवार को विदेश मंत्री  तोशीमित्सु मोटेगी ( Foreign Minister Toshimitsu Motegi) ने यह जानकारी दी। टोक्यो में जापान, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और भारत  इंडो पैसिफिक क्षेत्र के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताएंगे। चार देशों के इस समूह को (Quad) नाम दिया गया है। टोक्यो की मेजबानी में यह पहली मंत्रीस्तरीय बहुदलीय कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। यह जानकारी जापानी मीडिया की ओर से दी गई है। 

loksabha election banner

विदेश मंत्री ने न्यूज कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, 'विभिन्न चुनौतियों को लेकर चारों देश के शीर्ष राजनयिकों के बीच वार्ता होगी।' साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक देश के विदेश मंत्री के साथ वे अलग से द्विपक्षीय वार्ता करने की कोशिश करेंगे। विदेश मंत्री ने कहा, ' कोरोना वायरस संक्रमण के बाद दुनिया में इंडो-पैसिफिक क्षेत्र का महत्व बढ़ रहा है।' अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत सहयोग को बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं और इसके लिए इंडो पैसिफिक क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय नियमेां के तहत चीन के बढ़ते दखल को चुनौती देंगे। 

16 सितंबर को प्रधानमंत्री के पद को ग्रहण करने वाले योशिहिदे सुगा ने 8 सालों से चले रहे नेतृत्व को बदल दिया। सुगा ने योजना बनाई है कि वे अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो से भी मुलाकात करेंगे।

चीन के आक्रामक रवैये से परेशान दुनिया के चार देशों जापान-आस्ट्रेलिया-भारत-अमेरिका के बीच गठबंधन (QUAD) के तहत वरिष्ठ अधिकारियों के बीच हाल में ही वर्चुअल बैठक हुई। इस बैठक में इन देशों ने अपना साझा 5जी नेटवर्क लगाने पर भी बात की। उल्लेखनीय है कि गत मार्च माह से कोविड-19 के संक्रमण के कारण जारी प्रतिबंधों के कारण विदेशी राजनयिकों का यह पहला जापान का दौरा होगा।

अमेरिका का उद्देश्य क्वाड समूह में शामिल इन देशों के साथ चीन की चुनौती का सामना करना है। अमेरिका के उप विदेशमंत्री बिगन ने यह बात यूएस-इंडिया स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप फोरम में कही थी। उन्होंने कहा था, 'इंडो पैसिफिक क्षेत्र में मजबूत स्ट्रक्चर की कमी है।'  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.