इमरान खान जिंदा हैं या हो गई मौत? अफवाहों के बीच पाक सेना का आया रिएक्शन
पाकिस्तानी सेना ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत की खबरों का खंडन किया है। सेना की मीडिया ...और पढ़ें
-1786555280560_m.webp)
पाक सेना ने इमरान खान की मौत की खबर नकारी। (फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, इसलामाबाद। पाकिस्तानी सेना ने उन खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा गया था कि पूर्व पीएम इमरान खान की जेल में मौत हो गई है। बता दें एक सीनियर पाकिस्तानी पत्रकार ने वीडियो संदेश के जरिए दावा किया था कि रावलपिंडी स्थित सेना मुख्यालय (GHQ) के तीन वरिष्ठ अधिकारियों ने आशंका जताई है कि इमरान खान की मौत हो गई है। इसे लेकर दुनियाभर में बहस छिड़ गई।
अब पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग ISPR ने खान की मौत के दावे को झूठा और मनगढ़ंत करार दिया है। पत्रकार वजाहत खान ने एक वीडियो मैसेज में साफ किया कि पाकिस्तान की सेना ने उन खबरों को खारिज कर दिया है जिनमें कहा गया था कि जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत हो गई है।
पत्रकार खान ने वीडियो में कहा, 'कई महीनों में पहली बार ISPR ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उसने मेरी रिपोर्टिंग को झूठा बताया है। मुझे खुशी है कि ISPR ने जवाब दिया है। चाहे खबर झूठी हो या कुछ और, इसका मतलब यह है कि इमरान जिंदा हैं। महीनों की खामोशी उसके बाद हमने उन्हें जवाब देने के लिए मजबूर किया है।'
पाक पत्रकार ने किया था मौत का दावा
इससे पहले पाकिस्तानी पत्रकार वजाहत सईद खान के सनसनीखेज, लेकिन अपुष्ट दावे ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री की सलामती को लेकर चिंताएं बढ़ा दी थी। सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के अनुसार, अमेरिका में रहने वाले पत्रकार ने दावा किया था कि सेना के तीन वरिष्ठ सूत्रों ने बताया कि उन्हें आशंका है कि इमरान खान शायद अब जिंदा नहीं हैं। हालांकि, वह कुछ समय बाद ही अपने दावे से पीछे हट गए।
वजाहत का यह दावा ऐसे समय आया, जब हालात बहुत तनावपूर्ण हैं। मंगलवार को इमरान खान के परिवार और उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के सहयोगियों ने शिकायत की कि पूर्व प्रधानमंत्री की सेहत को लेकर चिंता के बावजूद उन्हें उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है।
पार्टी ने कहा कि अगर खान तक पहुंचने की इजाजत नहीं दी गई, तो 20 लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतरने के लिए तैयार हैं। पिछले कई महीनों से पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बारे में सबसे अहम सवाल यही रहा है कि क्या वह जल्द ही जेल से बाहर आ सकते हैं। कुछ महीने पहले भी रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनकी मौत की अफवाहें उड़ी थीं।
