Move to Jagran APP

जापान: बुलेट ट्रेन में चाकू से हमला कर एक को उतारा मौत के घाट

शनिवार रात टोक्यो से ओसाका जा रही बुलेट ट्रेन को पश्चिमी टोक्यो के ओडावारा स्टेशन पर आपस स्थिति में रोकना पड़ा।

By Jagran News NetworkEdited By: Published: Sun, 10 Jun 2018 06:15 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jun 2018 06:23 PM (IST)
जापान: बुलेट ट्रेन में चाकू से हमला कर एक को उतारा मौत के घाट
जापान: बुलेट ट्रेन में चाकू से हमला कर एक को उतारा मौत के घाट

टोक्यो, एपी : जापान की एक बुलेट ट्रेन में चाकू से किए गए हमले में एक पुरुष यात्री की मौत हो गई। हमले में दो युवतियां घायल हुई हैं। पुलिस ने 22 वर्षीय हमलावर इचिरो कोजिमा को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

पुलिस के अनुसार, शनिवार रात टोक्यो से ओसाका जा रही बुलेट ट्रेन को पश्चिमी टोक्यो के ओडावारा स्टेशन पर आपास स्थिति में रोकना पड़ा। सूचना मिली थी कि एक शख्स चाकू से दूसरे यात्रियों पर हमला कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस को इचिरो घायल और बेसुध पड़े यात्री की पीठ पर बैठा मिला था। 38 वर्षीय घायल व्यक्ति की बाद में मौत हो गई। उसकी गर्दन और शरीर के अन्य अंगों पर चाकू के गहरे जख्म थे। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इचिरो ने पुलिस को बताया कि वह काफी परेशान था और उसका किसी पर हमला करने का मन कर रहा था।

जापान को दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में गिना जाता है। हमले की ऐसी घटनाएं जापान में कम ही होती हैं। इससे पहले 2005 में बुलेट ट्रेन में एक व्यक्ति ने खुद को आग लगाकर अपने साथ एक अन्य यात्री की भी जान ले ली थी। उस घटना में 30 लोग घायल हुए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.