Move to Jagran APP

जापान में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद भी नहीं है आपातकाल लागू करने की योजना

राजधानी के एक मंत्री ने बताया कि जापान सरकार के पास राजधानी टोक्यो में COVID-19 मामलों की संख्या में वृद्धि के बावजूद आपातकाल की स्थिति को फिर से घोषित करने की कोई योजना नहीं है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Mon, 29 Jun 2020 09:31 AM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2020 09:31 AM (IST)
जापान में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद भी नहीं है आपातकाल लागू करने की योजना
जापान में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद भी नहीं है आपातकाल लागू करने की योजना

टोक्यो, आइएएनएस। जापान में प्रत्येक दिन कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं बावजूद इसके देश में आपातकाल लगाने पर किसी भी प्रकार की योजना नहीं है। राजधानी के एक मंत्री ने बताया कि जापान सरकार के पास राजधानी टोक्यो में COVID-19 मामलों की संख्या में वृद्धि के बावजूद आपातकाल की स्थिति को फिर से घोषित करने की तत्काल कोई योजना नहीं है। रविवार को आर्थिक पुनरोद्धार मंत्री यासुतिन निशिमुरा ने न्यूज एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि वह टोक्यो से लेकर पड़ोसी प्रांतों में फैले संक्रमणों से सावधान थी।

loksabha election banner

अभी फिलहाल सरकार ने प्रत्येक प्रान्त से डेटा का विश्लेषण कर नए मामलों में लिंक की पहचान करने और समूह के संभावित संक्रमणों  के बारे में पता लगाया है। निशिमुरा के अनुसार, सरकार के पास फिलहाल आपातकाल की स्थिति को बहाल करने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि देश की चिकित्सा प्रणाली सभी COVID-19 रोगियों से निपटने में सक्षम है।

बता दें कि जापान में इस वक्त 18,390 संक्रमितों की संख्या है। वहीं मरनेवालों की संख्या 971 है। यहां पर प्रत्येक दिन संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इस वायरस से जापान ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया लड़ रही है। वैश्विक स्तर पर संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ पार गया है। वहीं कुल मरनेवालों की सख्या पाच लाख के पार पुहंच गई है। इस वायरस से सबसे अधिक अमेरिका प्रभावित है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 25 लाख के पार पहुंच गया है। वहीं मरनेवालों की संख्या 1 लाख 28 हजार के पार पहुंच गई है। इसके बाद दूसरे नंबर पर ब्राजील सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। इस देश में पिछले 24 घंटे में 30 हजार से ज्यादा संक्रमित मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं तीसरे नंबर पर रूस सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। रूस के बाद भारत चौथे नंबर सबसे ज्यादा संक्रमति देश है। यहां पर भी प्रत्येक दिन संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.