Move to Jagran APP

हमले की 74वीं बरसी पर नागासाकी ने की परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध की मांग

परमाणु हमले की 74वीं बरसी पर मेयर तोमिहीसा टाउ ने कहा कि परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध का काम जल्द-से-जल्द पूरा होना चाहिए।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Fri, 09 Aug 2019 06:20 PM (IST)Updated: Fri, 09 Aug 2019 06:20 PM (IST)
हमले की 74वीं बरसी पर नागासाकी ने की परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध की मांग
हमले की 74वीं बरसी पर नागासाकी ने की परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध की मांग

नागासाकी, आइएएनएस। जापानी शहर नागासाकी ने शुक्रवार को परमाणु हमले की 74वीं बरसी मनाई। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शहर के मेयर ने दुनियाभर में परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध की मांग की। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान नौ अगस्त, 1945 को अमेरिका ने इस शहर पर 'फैट मैन' परमाणु बम गिराया था, जिससे करीब 74 हजार लोगों की जान चली गई थी। इससे तीन दिन पहले अमेरिका ने एक अन्य जापानी शहर हिरोशिमा पर भी परमाणु बम गिराया था।

loksabha election banner

स्थानीय पीस पार्क में विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए मेयर तोमिहीसा टाउ ने कहा, परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध का काम जल्द-से-जल्द पूरा होना चाहिए। इसके लिए संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा लाई गई परमाणु प्रतिबंध संधि पर अभी तक 50 देशों ने हस्ताक्षर नहीं किए हैं, जिससे यह लक्ष्य अधूरा है।

इसे भी पढ़ें: Fatman ने कुछ ही मिनट में ले ली थी 80 हजार लोगों की जान, तबाह कर दिया था नागासाकी शहर

जापान भी इन्हीं 50 देशों में शामिल है। इस कार्यक्रम में जापान के प्रधानमंत्री एबी शिंजो के अलावा यूएन, यूरोपीय संघ और परमाणु संपन्न देश अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस और चीन के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

पीएम एबी ने इस मौके पर कहा कि उनकी सरकार परमाणु शक्ति संपन्न देश और अन्य देशों के बीच मध्यस्थता का काम करेगी ताकि परमाणु हथियारों का प्रसार रोका जा सके। एबी ने हालांकि परमाणु संधि को लेकर कुछ नहीं कहा।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.