Move to Jagran APP

पचास लोगों के साथ धार्मिक स्थल जाने पर घिरीं जापानी पीएम शिंजो आबे की पत्नी

पिछले माह करीब 50 लोगों के साथ एक धार्मिक स्थल पर जाने के कारण जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की पत्नी एकी विवादों में घिर गई हैं। सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Thu, 16 Apr 2020 06:41 PM (IST)Updated: Thu, 16 Apr 2020 07:33 PM (IST)
पचास लोगों के साथ धार्मिक स्थल जाने पर घिरीं जापानी पीएम शिंजो आबे की पत्नी
पचास लोगों के साथ धार्मिक स्थल जाने पर घिरीं जापानी पीएम शिंजो आबे की पत्नी

 टोक्यो, एजेंसियां। पिछले माह करीब 50 लोगों के साथ एक धार्मिक स्थल पर जाने के कारण जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की पत्नी एकी विवादों में घिर गई हैं। सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या प्रधानमंत्री इसी तरह कोरोना संकट से मुकाबला करेंगे। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर गुरुवार को राष्ट्रव्यापी आपातकाल का एलान कर दिया गया। पहले सिर्फ सात क्षेत्रों में ही आपातकाल लगाया गया था। प्रधानमंत्री एबी को इसकी वजह से भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था।

loksabha election banner

15 मार्च को धार्मिक स्‍थल गई थीं 

 एक साप्ताहिक मैगजीन ने अपनी खबर में बताया कि एकी गत 15 मार्च को दक्षिण-पश्चिमी जापान के धार्मिक स्थल पर गई थीं। इसके बाद ट्विटर पर यह खबर ट्रेंड करने लगी। इसे करीब 17 हजार लोगों ने रीट्वीट किया। इस पर अभी प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कोई बयान नहीं आया है। 

आबे के संदेश पर मिली थी कइी प्रतिक्रिया 

शिंजो आबे को पिछले दिनों कुछ जापानी ट्विटर उपयोगकर्ताओं का गुस्सा झेलना पड़ा। आबे ने लोगों को घर में रहने का संदेश दिया था। आबे ने अपने कुत्ते के साथ सोफे पर लेटे, चाय पीते हुए लोगों को घर पर रहने के संदेश के साथ एक वीडियो साझा की थी, जिसपर लोगों की गुस्से में प्रतिक्रिया आई हैं दी। ट्विटर पर सबसे ऊपर ट्रेंड हो रहा टॉपिक 'Who do you think you are?' (तुम्हें क्या लगता है, कौन तो तुम) रहा। यूजर्स बोले कि कोरोना वायरस से लड़ रहे लोगों के संघर्ष को भूलकर मौज ले रहे हैं आबे। उनका संदेश सही नहीं। कुछ यूजर्स को उनका घर पर आराम फरमाना पसंद नहीं आया।

जापान में कोरेाना के 8910 मामले 

इस बीच, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में बीते 24 घंटों में 188 नए मामले सामने आए। इनमें से 149 मामले अकेले राजधानी टोक्यो के हैं। देश में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 8,910 हो गया है। अब तक 194 लोगों की जान जा चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.