Move to Jagran APP

इस जापानी के ट्वीट को 38 लाख बार किया गया रीट्वीट, जानिए क्या थी वजह

युसाकू ने घोषणा की थी कि उनकी ट्वीट को रीट्वीट करने वाले 100 लकी लोगों को वह 100 मिलियन येन (8.69 करोड़ रुपए) का इनाम देंगे।

By Sanjay PokhriyalEdited By: Published: Mon, 07 Jan 2019 01:31 PM (IST)Updated: Mon, 07 Jan 2019 01:33 PM (IST)
इस जापानी के ट्वीट को 38 लाख बार किया गया रीट्वीट, जानिए क्या थी वजह
इस जापानी के ट्वीट को 38 लाख बार किया गया रीट्वीट, जानिए क्या थी वजह

टोक्यो, एजेंसी। जापानी अरबपति युसाकू माइजावा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनके ट्वीट को सबसे ज्यादा लोगों ने रीट्वीट किया है। दरअसल, ऐसा यूं ही नहीं हो गया। युसाकू ने घोषणा की थी कि उनकी ट्वीट को रीट्वीट करने वाले 100 लकी लोगों को वह 100 मिलियन येन (8.69 करोड़ रुपए) का इनाम देंगे।

loksabha election banner

इसके बाद जापान के दूसरे सबसे बड़े ऑनलाइन शॉपिंग साइट जोजो इंक के संस्थापक की पोस्ट को साझा करने वालों की बाढ़ आ गई। रेंडमली चुने जाने वाले 100 भाग्यशाली लोगों में शामिल होने के लिए लोगों ने उनके ट्वीट को 38 लाख बार रीट्वीट किया। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इसके साथ ही लोगों ने उनकी पोस्ट को नौ लाख से अधिक "लाइक" दिए।

इससे पहले यह रिकॉर्ड अमेरिका के एक कॉलेज के छात्र के नाम पर था। उसका लक्ष्य वेंडी के फास्ट-फूड फ्रैंचाइजी से एक साल तक चिकन नगेट्स की फ्री सप्लाई हासिल करना था। उस पोस्ट को 35 लाख 80 हजार बार रीट्वीट किया गया था और नौ लाख 90 हजार लाइक्स मिले थे। एलेन डीजेनरेस की साल 2014 की ऑस्कर सेल्फी दूसरे नंबर पर थी, जिसे 33 लाख बार रीट्वीट किया गया था। इसमें वह मेरिल स्ट्रीप, जूलिया रॉबर्ट्स, ब्रैड पिट और एंजेलीना जोली के साथ दिख रहे थे।

बताते चलें कि युसाकू ने पिछले शनिवार 5 जनवरी को लिखा था कि लकी विजेता बनने के लिए आपको मुझे फॉलो करना होगा इस ट्वीट को रीट्वीट करना होगा। इस ट्वीट में एक व्यक्ति रॉकेट के ऊपर बैठ दिख रहा था, जिसकी पृष्ठभूमि में पूरा चंद्रमा दिख रहा था।

यूसाकू ने यह भी लिखा था कि उनकी शॉपिंग साइट जोजोटाउन ने न्यू ईयर की सेल में 10 अरब की बिक्री की। इस बिजनेस से युसाकू ने 1.7 अरब डॉलर की नेटवर्थ खड़ी की है। टोक्यो में जोजो के शेयर में 6.9 फीसद की उछाल देखी गई है।

चांद पर जाने वाले पहले पर्यटक होंगे युसाकू

युसाकू माइजावा दुनिया के पहले ऐसे पर्यटक होंगे, जो चांद की सैर पर जाएंगे। वह स्‍पेसएक्‍स के रॉकेट के जरिए चांद का चक्‍कर लगाएंगे। उन्‍हें चांद पर भेजने वाली परियोजना के बारे में स्‍पेसएक्‍स के सीईओ एलन मस्‍क ऐलान कर चुके हैं।

युसाकू जापान के 18वें सबसे अमीर व्‍यक्ति हैं और फोर्ब्‍स मैगजीन के मुताबिक उनके पास तीन बिलियन डॉलर की संपत्ति है। मस्‍क ने पहले इस ट्रिप और इस पर जा रहे यात्री के बारे में कुछ नहीं बताया था। उन्‍होंने हालांकि कुछ छोटी जानकारियां दी थीं लेकिन कई अहम सवालों को वह नजरअंदाज कर गए थे।

मस्‍क ने बताया कि युसाकू कंपनी के नए रॉकेट बिक कॉल्‍कन रॉकेट (बीएफआर) के जरिए चांद की यात्रा पर जाएंगे। फिलहाल कंपनी इस रॉकेट को डेवलप कर रही है। यह रॉकेट जिसे दोबारा प्रयोग किया जा सकेगा। यह 118 मीटर लंबा है और इसमें पैंसेजर के लिए खास शिप होगी।

धरती से चांद की औसतन दूरी 237,685 मील यानी 382,500 किलोमीटर है। आखिरी बार साल 1972 में अपोलो मिशन हुआ था और इसके बाद से कोई भी मनुष्‍य चांद पर नहीं गया है। इस लिहाज से पर्यटन की दृष्टि से चांद की यात्रा करने वाले वह पहले व्यक्ति होंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.