वैश्विक आर्थिक विकास के लिए अमेरिका और चीन के बीच महत्वपूर्ण संबंध बनना जरूरी: जापान
जापान के शीर्ष अधिकारी का कहना है कि चीन और अमेरिका के बीच ऐसा रिश्ता बनने की जरूरत है, जो वैश्विक आर्थिक विकास के ओर अग्रसर हो।
टोक्यो (रॉयटर्स)। जापान के शीर्ष सरकारी प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि वैश्विक आर्थिक विकास के लिए यूएस और चीन के बीच एक महत्वपूर्ण संबंध बनाने की जरूरत। जापान के मुख्य कैबिनेट सेकेट्री योशिहिदे सुगा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'एक मजबूत रिश्ता बनाना दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका और दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन के लिए महत्वपूर्ण है, जो वैश्विक अर्थव्यवस्था के स्थिर विकास के लिए अग्रसर हो। न केवल जापान के लिए बल्कि एशिया और पूरी दुनिया के लिए।'
चीन और अमेरिका के बीच छिड़े व्यापार युद्ध का जापान पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इस सवाल के जवाब में उन्होंने यह टिप्पणी की। सुगा ने कहा, जापान स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए है। इस बीच वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने चीन और अमेरिका के बीच व्यापार तनाव की स्थिति पर कहा, संयुक्त राज्य अमेरिका व्यापार पर चीन के साथ बातचीत करने के लिए तैयार है, लेकिन अगर वार्ता गंभीर हो। जैसा कि पिछले प्रयासों ने बहुत कम प्रगति की है।
गौरतलब है कि अमेरिका और चीन के बीच आयात शुल्क की लड़ाई अब व्यापार युद्ध में बदलती जा रही है। अमेरिका द्वारा चीनी उत्पादों पर लगाए गए आयात शुल्क के बाद चीन ने भी अमेरिका के 128 उत्पादों पर शुल्क बढ़ा दिया है। वहीं, अमेरिका ने कहा है कि वह 1,300 से अधिक चीनी उत्पादों पर 25 फीसद की दर से आयात शुल्क लगाने के अपने प्रस्ताव पर आगे कदम बढ़ाएगा। ऐसी स्थिति में पूरी दुनिया की निगाहें देश के दो मजबूत अर्थव्यवस्थाओं पर टिकी हैं।