Move to Jagran APP

द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद पहली बार विमानवाहक पोत खरीदेगा जापान

जापान ने द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद युद्ध विरोधी संविधान अपनाते हुए अपने सैन्य बल को केवल रक्षात्मक उद्देश्य के लिए रखने पर जोर दिया था।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Tue, 18 Dec 2018 04:39 PM (IST)Updated: Tue, 18 Dec 2018 04:39 PM (IST)
द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद पहली बार विमानवाहक पोत खरीदेगा जापान
द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद पहली बार विमानवाहक पोत खरीदेगा जापान

टोक्यो, एएफपी। चीन और उत्तर कोरिया से मिल रही चुनौती के तहत जापान अपनी रक्षा नीति में बदलाव करते हुए द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद पहली बार विमानवाहक पोत खरीदने जा रहा है। इसके लिए मंगलवार को नई पंचवर्षीय रक्षा योजना को मंजूरी दी गई। इसमें 244 अरब डॉलर के बजट का प्रावधान किया गया है।

loksabha election banner

इसके तहत जापान दर्जनों लड़ाकू विमान खरीदने के साथ ही पहले से मौजूद दो हेलीकॉप्टर कैरियर को भी उन्नत करेगा। जापान ने द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद युद्ध विरोधी संविधान अपनाते हुए अपने सैन्य बल को केवल रक्षात्मक उद्देश्य के लिए रखने पर जोर दिया था। लेकिन हाल में उत्तर कोरिया से मिलने वाली चुनौती और क्षेत्र में चीनी सैन्य बल की बढ़ती पैठ को देखते हुए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबी ने इस नीति में थोड़ा बदलाव किया है।

देश की सैन्य शक्ति बढ़ाने के लिए एबी के कई कदमों में नई रक्षा योजना भी शामिल है। अमेरिका और जापान के बीच बढ़ते सहयोग के बीच एबी सरकार अमेरिका से करीब 8.8 अरब डॉलर में 42 एफ-35 और 105 एफ-35 ए विमान भी खरीदेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.