विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Japan Moon Mission: जापान ने अपना मून मिशन स्थगित किया, सामने आई ये वजह

By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey
Published: Mon, 28 Aug 2023 09:12 AM (GMT+05:30)

जापान ने अपने पहले मून मिशन को स्थगित कर दिया है। जापान ने सोमवार (28 अगस्त ) को चांद की ...और पढ़ें

जापान ने अपना मून मिशन स्थगित किया (फोटो, एक्स)
जापान ने अपना मून मिशन स्थगित किया (फोटो, एक्स)

HighLights

  1. क्या सफल लैंडिंग करने वाला पांचवां देश बनेगा जापान?
  2. 23 अगस्त का भारत के चंद्रयान-3 ने पाई थी सफलता

टोक्यो, एजेंसी। जापान ने अपने पहले मून मिशन को स्थगित कर दिया है। जापान ने सोमवार (28 अगस्त ) को चांद की सतह पर पहली बार उतरने का प्रयास करने वाले 'एच2ए रॉकेट' को लॉन्च करने वाला था। मगर, एनएचके के मुताबिक, मौसम में खराबी की वजह से मिशन को स्थगित कर दिया गया।

दरअसल, जापान सोमवार सुबह 9:26 बजे, H2A रॉकेट को दक्षिण-पश्चिम में कागोशिमा प्रान्त में तनेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च करने वाला था। चंद्रमा की जांच के लिए स्मार्ट लैंडर चांद को जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) ने विकसित किया है। एनएचके के अनुसार, एच2ए रॉकेट चंद्रमा की चट्टानों की खोज करने के साथ में वहां सटीक लैंडिंग प्रक्रियाओं को प्रदर्शित करेगा।

क्या सफल लैंडिंग करने वाला पांचवां देश बनेगा जापान?

एनएचके ने दुनिया को दिखाने के लिए टेलीविजन, रेडियो और ऑनलाइन के माध्यम से जापान और एशिया पर नई जानकारी दी। अगर यह मिशन सफल रहा तो जापान चंद्रमा पर सफलतापूर्वक यान उतारने वाला दुनिया का पांचवां देश बन जाएगा।

23 अगस्त का भारत के चंद्रयान-3 ने पाई थी सफलता

इससे पहले भारत ने 23 अगस्त की शाम को चांद की सतह पर सफलतापूर्वक यान उतारने वाला चौथा देश बन गया और चांद के दक्षिणी ध्रुव पर यान उतारने वाला पहला देश बना। भारत से पहले चंद्रमा पर यान उतारने वाले देशों में रूस, अमेरिका और चीन हैं। अगर जापान चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक अपना यान उतारता है तो वह दुनिया का पांचवां सफल देश बन जाएगा।