Move to Jagran APP

अब पानी की समस्या से जूझ रहा पश्चिमी जापान का कूरासाकी

जापान में बाढ़ से प्रभावित लोग अब भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। गर्मी 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है।

By Manish NegiEdited By: Published: Fri, 13 Jul 2018 10:52 PM (IST)Updated: Fri, 13 Jul 2018 10:52 PM (IST)
अब पानी की समस्या से जूझ रहा पश्चिमी जापान का कूरासाकी
अब पानी की समस्या से जूझ रहा पश्चिमी जापान का कूरासाकी

कूरासाकी, रायटर। बाढ़ प्रभावित इलाकों में जनजीवन को सामान्य करने के लिए जापान संघर्ष कर रहा है। पश्चिमी जापान में जलापूर्ति व्यवस्था बहाल करने के लिए शुक्रवार को म्यूनिसिपल कर्मी संघर्ष करते रहें। एक सप्ताह पहले आयी भीषण बाढ़ में 200 से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो चुकी है। यह बाढ़ पिछले 36 वर्ष के दौरान सबसे खराब आपदा के समान है।

loksabha election banner

बाढ़ से प्रभावित लोग अब भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। गर्मी 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। रिहाइशी इलाकों में जैसे-जैसे बाढ़ का पानी निकल रहा है सड़कों पर कचरा और सड़ांध से लोग परेशान हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में कुरासाकी है। यहां के दो लाख घरों में पानी की आपूर्ति ठप है।

हिरोशी ओका (40) ने कहा, हमें सबसे पहले पानी की आपूर्ति की जरूरत है। जो पानी मिल रहा है बहुत कम है। मुंह धोये या शौचालय के फ्लैश में इस्तेमाल करें समझ में नहीं आ रहा है। सरकार ने कहा है कि 204 लोगों की मौत हुई है। जन-जीवन को समान्य करने के लिए 70 हजार से अधिक सैन्य, पुलिस और अग्निशमन कर्मी लगाए गए हैं। प्रधानमंत्री शिन्जो एबी ने विदेश यात्रा रद कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है। वह बचाव और राहत कार्य पर नजर रख रहें हैं। प्रभावित के बीच दवा, खाद्य सामग्री और आवश्यक चीजें पहुंचाई जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.