जापान में कोरोना के रिकाड मामले दर्ज, सरकार ने उठाए कोविड विरोधी कदम
जापान ने गुरुवार से 18 प्रान्तों में कोरोना की रोकथाम के लिए नियमों को और कड़ा कर दिया है। हाल ही में नए रिकार्ड मामले सामने आने के बाद जापान ने यह फैसला लिया है। मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए मेडिकल सिस्टम पर भी सवाल उठ रहे हैं।
टोक्यो, एएनआइ। जापान ने गुरुवार से अन्य 18 प्रान्तों में कोरोना की रोकथाम के लिए नियमों को और कड़ा कर दिया है। टोक्यो, ओसाका और क्योटो जैसे अन्य महानगरीय क्षेत्रों सहित देश के अधिकांश हिस्सों में आज से नए प्रतिबंधों लागू किए गए हैं। हाल ही के दिनों में नए रिकार्ड मामले सामने आने के बाद जापान ने यह फैसला लिया है। महामारी की शुरुआत के बाद पिछले 24 घंटों में पहली बार पूरे जापान में एक दिन में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 70 हजार से अधिक और 71 हजार 633 पहुंच गई है।
ओमिक्रोन को लेकर बढ़ रही चिंताएं
इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में कुल 34 लोगों की मौत हुई है। संक्रमण में सबसे अधिक वृद्धि जापानी राजधानी टोक्यो में देखी गई है। टोक्यों में बुधवार को 14 हजार 86 नए मामलों की पुष्टि हुई है। ओसाका प्रान्त में कोरोना के 9 हजार 813 मामलों का पता चला है। वहीं, कोरोना के बढ़ते मामलो के चलते ओमिक्रोन वैरिएंट को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। बढ़ते मामलों के चलते कुछ क्षेत्रों में अस्पताल, स्कूल और अन्य क्षेत्रों बाधित हो रहे हैं। मामलों में अचानक बढ़ोतरी को देखते हुए देश के मेडिकल सिस्टम पर भी सवाल उठ रहे हैं।
क्या है भारत का हाल
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना की रफ्तार धीमी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में आज कोरोना के 2 लाख 86 हजार 384 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 573 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है। वहीं, 3 लाख 06 हजार 357 मरीज ठीक भी हुए हैं। इसके साथ ही देश में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 22 लाख 2 हजार 472 हो गई है। पिछले 3 दिनों से भारत में कोरोना के मामलों की गति कुछ धीमी हुई है। गुरुवार को लगातार तीसरे दिन तीन लाख से कम मामले दर्ज किए गए हैं।