Move to Jagran APP

30 करोड़ किमी की यात्रा कर तीन वर्षों में रायुग एस्‍टरॉयड पर पहुंचा हायाबुसा 2

जापान का हायाबुसा-2 अंतरिक्ष यान साढ़े तीन साल की यात्रा के बाद पृथ्वी से 30 करोड़ किलोमीटर दूर स्थित एस्टरॉयड (क्षुद्रग्रह) रायगु पर पहुंच गया है।

By Kamal VermaEdited By: Published: Thu, 28 Jun 2018 02:57 PM (IST)Updated: Thu, 28 Jun 2018 08:41 PM (IST)
30 करोड़ किमी की यात्रा कर तीन वर्षों में रायुग एस्‍टरॉयड पर पहुंचा हायाबुसा 2
30 करोड़ किमी की यात्रा कर तीन वर्षों में रायुग एस्‍टरॉयड पर पहुंचा हायाबुसा 2

नई दिल्‍ली (जागरण स्‍पेशल)। जापान का हायाबुसा-2 अंतरिक्ष यान साढ़े तीन साल की यात्रा के बाद पृथ्वी से 30 करोड़ किलोमीटर दूर स्थित एस्टरॉयड (क्षुद्रग्रह) रायगु पर पहुंच गया है। जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी ने रायगु से जीवन की उत्पत्ति से पर्दा उठाने वाले नमूने एकत्रित करने के लिए दिसंबर, 2014 में यह अभियान लांच किया था। छह साल तक चलने वाले इस अभियान का नाम फाल्कन पक्षी पर रखा गया है जिसे जापानी भाषा में हायाबुसा कहा जाता है।

loksabha election banner

ऐसे होगी क्षुद्रगृह पर उतरने की तैयारी
वैज्ञानिकों का मानना है कि एस्टरॉयड सौरमंडल विकसित होने के शुरुआती समय में ही बन गए थे। रायगु पर जैविक पदार्थ, पानी और जीवन की उत्पत्ति के लिए जरूरी तत्व भारी मात्र में उपलब्ध हो सकते हैं। वहां के नमूनों से पृथ्वी पर जीवन संभव होने के कारणों का पता लगाया जा सकता है। बड़े फ्रिज के आकार वाले हायाबुसा-2 में सोलर पैनल लगे हैं। अभी कुछ महीनों तक यह एस्टरॉयड से 20 किलोमीटर ऊपर रहकर उसका चक्कर लगाएगा और उतरने से पहले उसकी सतह का नक्शा तैयार करेगा। इसके बाद क्षुद्रग्रह के एक क्रेटर को ब्लास्ट कर मलबा जमा किए जाएंगे। इसके बाद बचे हुए करीब 18 महीने में यह एस्टरॉइड के नमूने (सैंपल) एकत्रित कर 2020 के अंत तक पृथ्वी पर लौट आएगा। 

वीए-2 रोबोट
क्षुद्रग्रह की सतह की जांच के लिए एमआइएनईआर वीए-2 नामक रोवर रोबोट और फ्रांस और जर्मनी द्वारा बनाए मोबाइल एस्टरॉइड सर्फेस स्काउट (मैस्कॉट) को उतारा जाएगा। उल्लेखनीय है कि जापान के वैज्ञानिकों ने इससे पहले हायाबुसा-1 लांच किया था। इस अभियान के दौरान ज्यादा नमूने नहीं जुटाए जा सके थे। बावजूद इसके वह किसी एस्टरॉयड से पृथ्वी पर नमूने लाने वाला पहला अभियान बना था। हायाबुसा-1 का सात साल लंबा अभियान 2010 में समाप्त हो गया था। ऑस्ट्रेलिया में इसमें आग लगी थी जिसके बाद वह रेगिस्तान में गिर गया था।

विलंब से लॉन्‍च हुआ था हायाबुसा-2 
हायाबुसा 2 को सबसे पहले 30 नवंबर 2014 को लॉन्‍च किया जाना था, लेकिन कुछ गड़बड़ी की वजह से इसमें विलंब हुआ था, जिसके बाद यह 3 दिसंबर 2014 को लॉन्‍च किया गया था। जापान के स्‍पेस प्रोग्राम द्वारा इस मिशन को 2006 में एप्रूव किया गया था। इसके बाद 2009 में इस मिशन को पहली बार दुनिया के सामने रखा गया था। इस पूरे प्रोजेक्‍ट पर करीब 16.4 बिलियन येन का खर्च आएगा। इसका टारगेट रायगु था, जिसको 162173 JU3 के नाम से पहचाना जाता रहा हे। हायाबुसा 2 अपने तय समय पर इस क्षुद्रगृह पर पहुंचा है। करीब डेढ़ वर्ष तक यह यहां पर अपने काम को अंजाम देगा और 2020 में वापस पृथ्‍वी पर लौट आएगा। हायाबुसा में गाइडेंस नेविगेशन सिस्‍टम के अलावा एल्‍टीट्यूड कंट्रोल सिंस्‍टम लगा है।

क्‍या होते हैं क्षुद्रगृह 
क्षुद्रग्रह या ऐस्टरौएड दरअसल, एक खगोलिय पिंड होते है जो ब्रह्माण्ड में विचरण करते रहते हे। यह आपने आकार में ग्रहो से छोटे और उल्का पिंडो से बड़े होते है। 1819 में पहली बार रग्यूसेप पियाजी ने सेरेस नामक क्षुद्रगृह को खोजा था। इस खोज से पहले इसको एक गृह माना जाता था। इनकी गति के कारण इन्‍हें आसानी से सितारों से अलग पहचाना जा सकता है। क्षुद्रगृह को अर्थ है 'तारा-जैसे, तारा-आकार'। उन्नीसवीं सदी की शुरुआत क्षुद्रग्रह शब्‍द का प्रचलन शुरू हुआ था। 

क्षुद्रग्रह को खोजने का दावा
आपको यहां बता दें कि वर्ष 2017 में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी (नासा) ने पहली बार हमारे सौर मंडल के बाहर से आए किसी क्षुद्रग्रह को खोजने का दावा किया है। वैज्ञानिकों का कहना था कि खोज से कुछ समय पहले यह हमारे सौरमंडल से गुजरा था। यह गहरे लाल रंग और सिगार के आकार का था। यह किसी अन्य सौरमंडल के तारों के बीच से आया था। वैज्ञानिकों ने इसे ‘ओउमुआमुआ’ नाम दिया था। इसकी लंबाई हमारे सौरमंडल में आज तक खोजे गए किसी भी क्षुद्रग्रह से बहुत ज्यादा है।

बड़ी खोज
18 अक्तूबर को हवाई में पैनएसटीएआरआरएस 1 टेलिस्कोप ने इसे कैद किया
400 मीटर चौड़ाई और इसका करीब 10 गुणा ज्यादा लंबाई है इस क्षुद्रग्रह की
40 किलोमीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से गुजरा था हमारे सौरमंडल से
20 करोड़ किलोमीटर की दूरी पर था पृथ्वी की कक्षा से गुजरते समय


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.