विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जापान में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 34, लापता लोगों की तलाश जारी

Published: Wed, 29 Jul 2026 05:52 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 31 Jul 2026 07:47 PM (GMT+05:30)

जापान में आए शक्तिशाली भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। सैनिक और आपातकालीन कर्मी बुरी ...और पढ़ें

जापान में शक्तिशाली भूकंप से मरने वालों की संख्या 34 हुई

जापान में शक्तिशाली भूकंप से मरने वालों की संख्या 34 हुई

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, कुमामोटो। जापान में आए शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। सैनिक और आपातकालीन कर्मी बुधवार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त शापिंग माल और ढह चुके घरों में फंसे लोगों की तलाश में जुटे रहे।

क्यूशू के दक्षिणी मुख्य द्वीप के कुमामोटो क्षेत्र में एक दिन पहले आए 7.1 तीव्रता के भूकंप में 62 लोग घायल हुए, जिनमें से छह गंभीर हैं।

14c9b0070b004ef59909b53979a89283--0--d8dc0d682fa945da8d9bb3696ecbaa07

3000 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया

घायलों की संख्या बढ़ती जा रही है। बचाव अभियान जारी है। सबसे ज्यादा नुकसान काशिमा शहर के एयान शापिंग माल में हुआ, जहां भूकंप के समय हजारों लोग मौजूद थे।

इसके एक हिस्से में गैस की वजह से विस्फोट हो गया। कंपनी ने बताया कि उस हिस्से से विस्फोट से पहले ही 3,000 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया था।

दूसरे हिस्से में कुछ लोग काम कर रहे थे। विस्फोट के बाद माल की दूसरी मंजिल ढह गई, जिससे लोग अंदर फंस गए।

विस्फोट से पूरा इलाका भूकंप की तरह ही हिल गया था। तीन लोग अब भी लापता हैं, जबकि माल परिसर में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

AFP_C3FY3WG

15000 घरों में पीने का पानी नहीं 

प्रांत का सबसे बड़ा यह माल, एक दशक पहले आए एक और घातक भूकंप से हुआ था प्रभावित।स्थानीय मीडिया में माल के दिखाए जा रहे फुटेज में छत का एक हिस्सा ढहा नजर आ रहा है।

बचावकर्मी इलाके में खोजबीन करते नजर आ रहे थे। पास ही स्थित यात्सुशिनो में, निप्पान पेपर इंडस्ट्रीज कारखाने में चिमनी गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। सात अन्य लोगों को मलबे से बचा लिया गया।

japan

चार लोगों के अब भी फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि 34,900 घरों में बिजली नहीं थी और 15,000 घरों में पीने का पानी नहीं आ रहा था। 8,800 से अधिक लोग अपने घर छोड़कर 400 से अधिक आश्रय स्थलों में रहने चले गए।

यह भी पढ़ें- भूकंप के बाद जापान के शॉपिंग मॉल में हुआ जोरदार धमाका, कई लोगों के फंसे होने की आशंका