विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Japan: डोमिनोज जापान के कर्मचारी ने नाक में उंगली करने के बाद छुआ पिज्जा आटा , वीडियो वायरल होने के बाद कंपनी ने मांगी माफी

By Jagran News Edited By: Siddharth Chaurasiya
Published: Thu, 15 Feb 2024 08:39 AM (IST)

डोमिनोज जापान ने उसी दिन उस स्थान पर परिचालन निलंबित कर दिया और मंगलवार को दोनों कर्मचारियों को निकाल दिया। ...और पढ़ें

घटना के बाद टोक्यो स्थित पिज्जा की दिग्गज कंपनी ने अस्थायी रूप से स्टोर बंद कर दिया है।
घटना के बाद टोक्यो स्थित पिज्जा की दिग्गज कंपनी ने अस्थायी रूप से स्टोर बंद कर दिया है।

जागरण न्यूज नेटवर्क, टोक्यो। डोमिनोज पिज्जा जापान ने अपने एक कर्मचारी द्वारा 'नाक में उंगली करने के बाद पिज्जा के आटे पर उंगली पोंछने' का वीडियो वायरल होने के बाद माफी मांगी है। एक्स पर एक पोस्ट में कंपनी ने की तरफ से कहा गया, "वीडियो में इस्तेमाल किया गया आटा किण्वन पूरा होने से पहले की अवस्था में है और इसके बाद 24 घंटे की किण्वन प्रक्रिया होती है, इसलिए हमने पुष्टि की है कि इसका अभी तक उपयोग नहीं किया गया है। हम अपने ग्राहकों को हुई असुविधा के लिए गहराई से क्षमा चाहते हैं।"

मंगलवार को वायरल वीडियो में शामिल कर्मचारियों की पहचान की गई और उसे ह्योगो प्रान्त के अमागासाकी शहर में स्टोर से निकाल दिया गया। टोक्यो स्थित पिज्जा की दिग्गज कंपनी ने अस्थायी रूप से स्टोर बंद कर दिया और दूषित पिज्जा आटा का निपटान कर दिया।

क्योडो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार , वीडियो क्लिप में एक कर्मचारी को अपने दस्ताने पहने हाथ की बायीं तर्जनी से अपनी नाक में उंगली करते हुए और फिर उसे पिज्जा के आटे पर पोंछते देखा गया। जिसके बाद में सोशल मीडिया पर इस घटना की कड़ी निंदा की गई।

वहीं, कंपनी की जांच के दौरान अपनी नाक में उंगली करने वाले कर्मचारी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए सफाई में कहा, “मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि मुझे लगा कि यह एक तरह से हास्यास्पद होगा। मुझे वास्तव में इसका अफसोस है।”

डोमिनोज जापान ने उसी दिन उस स्थान पर परिचालन निलंबित कर दिया और मंगलवार को दोनों कर्मचारियों को निकाल दिया। जापान टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, संबंधित स्टोर ने परिचालन निलंबित कर दिया है। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि वीडियो में शामिल कर्मचारियों को रोजगार नियमों के तहत दंडित किया जाएगा। कंपनी की तरफ से कहा गया कि कानूनी कार्रवाई पर भी विचार किया जा रहा है।