रूस के लिए जासूसी करने के संदेह में जापान का पूर्व सॉफ्टबैंक कर्मचारी गिरफ्तार
टोक्यो पुलिस ने अपने एक बयान में कहा कि 48 वर्षीय युताका अर्की को पिछले साल 18 फरवरी को एक दूरसंचार से संबंद्ध कंपनी में कार्यरत था।
टोक्यो, एजेंसी । जापान ने रूस के लिए जासूसी करने के संदेश में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया कर्मचारी एक पूर्व पूर्व सॉफ्टबैंक कर्मचारी है। टोक्यो पुलिस ने अपने एक बयान में कहा कि 48 वर्षीय युताका अर्की को पिछले साल 18 फरवरी को एक दूरसंचार से संबंद्ध कंपनी में कार्यरत था। सॉफ्टबैंक के एक पूर्व कर्मचारी को कथित तौर पर दूरसंचार कंपनी से मालिकाना जानकारी चोरी करने का अारोप है। पुलिस को आंशका है कि कंप्यूटर सर्वर से छेड़छाड़ की गई हो।
टोक्यो पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पुलिस ने रूसी दूतावास को दो अधिकारियों को तलब किया है। इन अधिकारियों से संबंधित दस्तावेज मांगा गया है। इस बीच अपने फेसबुक पेज पर एक बयान में रूसी दूतावास ने इन मीडिया रिपोर्टों को अफसोसजनक और सस्ते जासूस आरोपों के रूप में वर्णित किया है। उधर, पुलिस को संदेश है कि मास्को के इस मिशन में रूसी व्यापारी अधिकारी के साथ स्थानीय मीडिया भी शामिल है। पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है।
इस बीच सॉफ्टबैंक ने अपने एक बयान में कहा कि यह पुलिस की जांच टीम को पूरा सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बात की आंशका है कि ग्राहकों की व्यक्तिगत जानकारी या संचार की गोपनीयता का उल्लंघन करने वाली जानकारी का लीकेज किया गया इस बीच अर्की ने पुलिस को बताया कि उसे रूसी अधिकारियों को डेटा भंडारण उपकरणों में रखी गई जानकारी मुहैया कराने के बदले में पैसे मिले थे।