Move to Jagran APP

जापान में भारतीय की खुदकशी के बाद कैदियों ने की भूख हड़ताल

जापान में सख्त आव्रजन कानून के कारण इच्छुक लोगों को शरणार्थी का दर्जा मिलने में कई साल लग जाते हैं।

By Tilak RajEdited By: Published: Tue, 17 Apr 2018 07:25 PM (IST)Updated: Tue, 17 Apr 2018 07:25 PM (IST)
जापान में भारतीय की खुदकशी के बाद कैदियों ने की भूख हड़ताल
जापान में भारतीय की खुदकशी के बाद कैदियों ने की भूख हड़ताल

टोक्यो, एएफपी। जापान के इबाराकी प्रांत स्थित आव्रजन हिरासत केंद्र में एक भारतीय के खुदकशी कर लेने के बाद 40 अन्य कैदियों ने भूख हड़ताल कर दी है। बीते शुक्रवार को 30 वर्षीय भारतीय का शव बाथरूम के शावर से लटका मिला था। जापानी अधिकारियों ने मृत भारतीय की पहचान उजागर नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि लंबे समय से कैद में रहने के कारण वह अवसाद का शिकार हो गया था। लेकिन इस मौत से नाराज वहां बंद अन्य कैदियों ने भी खाना खाने से इनकार कर दिया है।

loksabha election banner

आव्रजन हिरासत केंद्र के अधिकारी डेसुके अकीनागा ने मंगलवार को कहा, 'भूख हड़ताल कर रहे लोग जल्द रिहाई की मांग कर रहे हैं।' इस केंद्र में करीब 330 लोग हिरासत में रखे गए हैं। अधिकारियों ने इन कैदियों की राष्ट्रीयता उजागर करने से इन्कार कर दिया है। जापान में सख्त आव्रजन कानून के कारण इच्छुक लोगों को शरणार्थी का दर्जा मिलने में कई साल लग जाते हैं। ऐसे लोगों को तब तक आव्रजन हिरासत केंद्र में कैदियों की तरह रखा जाता है। आव्रजन कानून इतना कठोर है कि पिछले साल जापान ने 20 हजार आवेदनों में से केवल 20 लोगों को ही शरणार्थी का दर्जा दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.