Move to Jagran APP

Coronavirus in Japan: टोक्यो में 12 हजार से ज्यादा केस, जुलाई में सामने आए लगभग आधे मामले

जापान की राजधानी टोक्यो में कोरोना वायरस (COVID-19) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां अब तक कोरोना के 12 हजार 691 मामले सामने आए हैं और 332 लोगों की मौत हो गई है।

By TaniskEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 02:17 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 02:17 PM (IST)
Coronavirus in Japan: टोक्यो में 12 हजार से ज्यादा केस, जुलाई में सामने आए लगभग आधे मामले
Coronavirus in Japan: टोक्यो में 12 हजार से ज्यादा केस, जुलाई में सामने आए लगभग आधे मामले

टोक्यो, एजेंसियां। जापान की राजधानी टोक्यो में कोरोना वायरस (COVID-19) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।  यहां अब तक कोरोना के 12 हजार 691 मामले सामने आए हैं और 332 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से लगभग आधे मामले जुलाई में सामने आए हैं। टोक्यो में शनिवार को 472 नए मामले सामने आए। एक दिन पहले यानी शुक्रवार को यहां 463 मामले सामने आए थे। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार इस दौरान गुरुवार से लगभग 100 मामले ज्यादा सामने आए। गुरुवार को यहां  367 मामले सामने आए थे।

loksabha election banner

इसके मद्देनजर टोक्यो अधिकारियों ने लोगों से अनावश्यक रूप से बाहर जाने से बचने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने रेस्तरां और बार में नहीं जाने का आग्रह किया। टोक्यो के गवर्नर युरिको कोइके ने एक ऑनलाइन वीडियो में शनिवार को लोगों से हाथ धोने, मास्क पहनने का आग्रह किया। समाचार एजेंसी एपी के अनुसार जापान में शुक्रवार को सर्वाधिक 1,579 नए मामले सामने आए। देश में अब तक कोरोना के 37 हजार 100 मामले सामने आ गए हैं और 1,024 लोगों की मौत हो गई है।

दुनियाभर में कोरोना के एक करोड़ 76 लाख से ज्यादा मामले 

बता दें कि दुनियाभर में कोरोना के एक करोड़ 76 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और  छह लाख 78 हजार लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका में सबसे ज्यादा 45 लाख  से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और एक लाख 53 हजार लोगों की मौत हो गई है। वहीं अमेरिका के बाद कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित ब्राजील में कोरोना के 26 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और 92 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इस मामले में भारत तीसरे नंबर पर है। देश में 16 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और 35 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है।     


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.