Coronavirus in Japan: जापान में 1000 से ज्यादा मामले, 12 लोगों की मौत, कई कार्यक्रम रद
जापान में कोरोना वायरस के कारण 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं इससे अभी तक 12 लोगों की मौत हो गई है। इसके चलते यहां कई कार्यक्रम रद या स्थगित हो गए हैं।
टोक्यो,एएनआइ। जापान में कोरोना वायरस के कारण 1,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं, इससे अभी तक 12 लोगों की मौत हो गई है। बुधवार को नेशनल मीडिया ने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से इसकी जानकारी दी। क्योडो समाचार एजेंसी के अनुसार, 1,001 संक्रमित लोगों में से सबसे अधिक मरीज 706 जापान के डायमंड प्रिंसेज क्रूज के यात्री और चालक दल के सदस्य हैं, जबकि वुहान से वापस लाए गए 14 लोग संक्रमित है। कुल मिलाकर, 47 जापानी प्रान्तों में से 27 में कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं।
होक्काइडो ने अपने निवासियों को घर छोड़ने के खिलाफ सलाह दी और शुक्रवार को आपातकाल घोषित कर दी। यह 79 मामलों की पुष्टि हुई है। कोरेना वायरस के प्रकोप के बीच, जापान ने सोमवार से अधिकांश स्कूलों को बंद कर दिया और कई सार्वजनिक कार्यक्रमों को रद कर दिया। टोक्यो और ओसाका पारंपरिक चेरी ब्लॉसम इवेंट रद कर दिया। डिज्नीलैंड और अन्य थीम पार्क शनिवार से मध्य मार्च तक बंद हैं। जापानी प्रधान मंत्री शिंजो एबी ने स्कूलों को इस महीने को बंद करने का आदेश दिया है, कंपनियां कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं
जुलाई में ओलंपिक
बता दें कि टोक्यो में इस साल जुलाई में ओलंपिक होने वाला है। वायरस को प्रसार को देखकर उसके आयोजन पर संशय का बादल मंडराने लगा है। माना जा रहा है कि इसे स्थगित किया जा सकता है। इसी बीच, सरकार के शीर्ष प्रवक्ता ने बुधवार को कहा कि जापान योजनाबद्ध तरीके से ओलंपिक की मेजबानी करने की तैयारी में आगे बढ़ेगा।
आइओसी के साथ समन्वय बनाकर तैयारी करेंगे
मुख्य सचिव योशिहिदे सुगा ने कहा, 'हम आइओसी (अंतरर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति) और आयोजन समिति के साथ समन्वय बनाकर तैयारी करेंगे। ओलंपिक के आयोजन में अब पांच महीने से कम समय बचा है।' अंतरर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति अध्यक्ष थॉमस बैच ने कोरोना वायरस खतरे के बाद भी इसके आयोजन के लिए अपना समर्थन जताया है। उन्होंने खिलाड़ियों से इसके लिए तैयार रहने की बात कही। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वायरस का प्रकोप नहीं थमा तो ओलंपिक स्थगित या रद भी हो सकता है।