Move to Jagran APP

जापान में 2.5 करोड़ रुपये में बिकी एक टूना मछली, ये है खासियत

सामान्य दिनों में सिकुजी बाजार में ब्लूफिन टूना मछली करीब दस हजार येन प्रति किलो के भाव पर बिकती है।

By Tilak RajEdited By: Published: Fri, 05 Jan 2018 05:21 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jan 2018 08:21 AM (IST)
जापान में 2.5 करोड़ रुपये में बिकी एक टूना मछली, ये है खासियत
जापान में 2.5 करोड़ रुपये में बिकी एक टूना मछली, ये है खासियत

टोक्यो, आइएएनएस। दुनियाभर में मशहूर जापान के सुकिजी मछली बाजार में शुक्रवार को एक टूना मछली 3.64 करोड़ येन (करीब ढाई करोड़ रुपये) में बिकी। इस मछली का वजन 405 किलोग्राम था। मछली का कारोबार करने वाली कंपनी यामायुकी ने इसे जापान के ओमोरी प्रांत से लगते समुद्र से पकड़ा था।

loksabha election banner

सामान्य दिनों में सिकुजी बाजार में ब्लूफिन टूना मछली करीब दस हजार येन प्रति किलो के भाव पर बिकती है। लेकिन साल की पहली नीलामी होने के कारण शुक्रवार को इसकी कीमत प्रति किलो 90 हजार येन तक पहुंच गई। वर्ष 2013 में 'सुशी रेस्तरां' के मालिक कियोशी किमुरा ने अब तक की सबसे बड़ी बोली लगाई थी। उन्होंने एक टूना मछली के लिए 13 लाख डॉलर (करीब नौ करोड़ रुपये) अदा किए थे।

पिछले कई वर्षों से किमुरा नए साल के मौके पर सबसे ऊंची बोली लगाने के लिए जाने जाते हैं। शुक्रवार को भी उन्होंने 190 किलोग्राम की एक टूना मछली एक करोड़ 70 लाख रुपये में खरीदी। वैसे सुकिजी मछली बाजार में यह अंतिम नीलामी थी। अगले साल इस बाजार को नजदीकी कृत्रिम द्वीप टोयोसो पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

अंधी मछली की एक नई प्रजाति की खोज
अंधी मछली की एक नई प्रजाति की खोज भारत के पूर्वी राज्य मेघालय के जिले ईस्ट जैंतिया हिल्स की गुफा में हुई है। न्यूजीलैंड स्थित विज्ञान पत्रिका जूटाक्शा में इस मछली के विषय में एक विस्तृत रिपोर्ट छपी है। पत्रिका के अनुसार जहां ये गुफा स्थित है उस गांव का नाम लार्केट है।

गांव के नाम पर मछली का नामकरण स्किस्टुरा लार्केंटिसस किया गया है। उत्तरी पूर्वी हिल्स विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की एक टीम ने कहा है कि अंधेरी गुफा में लंबे समय तक रहने से इस प्रजाति की मछली ने अपनी आंखों की रोशनी गवां दी है।

यह भी पढ़ें: तालाब में जहर डालने से हजारों की मछलियां मरीं 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.