Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • world
  • japan
LIVE BLOG

Shinzo Abe Death: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख; भारत में राष्ट्रीय शोक का एलान

Shinzo Abe Death News: आबे को जापान के नारा शहर में एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान भाषण देते वक्त पीछे से एक व्यक्ति ने गोली मारी थी। पुलिस ने हमलावर को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

By Babli KumariFri, 08 Jul 2022 08:34 PM (IST)
News Article Hero Image

टोक्यो, एजेंसी। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का इलाज के दौरान निधन हो गया है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने जापानी मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी है। आबे पर आज सुबह ही जानलेवा हमला हुआ था। पश्चिमी जापान के नारा शहर में 41 वर्षीय तेत्सुया यामागामी नाम के व्यक्ति द्वारा हमला किया गया। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे बंदूक भी बरामद की है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार आबे को सीने में गोली मारी गई थी।

आबे को गोली लगने के बाद कई बड़े देशों के प्रमुखों ने हमले की निंदा की। भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस घटना की निंदा की है।


8 Jul 20225:14:00 PM
गृह मंत्री अमित शाह ने शिंजो आबे की हत्‍या पर शोक जताया

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की हत्या पर परिवार, अनुयायियों और जापान के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। 

Union Home Minister Amit Shah expresses condolences to the family, followers & the people of Japan on the assassination of the former Japanese PM Shinzo Abe pic.twitter.com/34Bht86QFn

— ANI (@ANI) July 8, 2022
8 Jul 20224:38:46 PM
Heart Attack vs Cardiac Arrest: दिल का दौरा, कार्डियक अरेस्ट और हार्ट फेलियर में कितना है फर्क?

 https://www.jagran.com/lifestyle/health-know-the-difference-between-heart-attack-cardiac-arrest-and-heart-failure-22873187.html

8 Jul 20223:51:33 PM
भारत में एक दिन का रखा गया राष्ट्रीय शोक

शिंजो आबे के निधन पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। साथ ही उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के प्रति हमारे गहरे सम्मान के प्रतीक के रूप में भारत में 9 जुलाई को एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा।

As a mark of our deepest respect for former Prime Minister Abe Shinzo, a one day national mourning shall be observed on 9 July 2022.

— Narendra Modi (@narendramodi) July 8, 2022
8 Jul 20223:18:57 PM
पीएम मोदी ने आबे के साथ सबसे हालिया मुलाकात की एक तस्वीर साझा की
blog images

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे के साथ अपनी सबसे हालिया मुलाकात की एक तस्वीर साझा की है। पीएम ने लिखा कि शिंजो हमेशा भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने के लिए गंभीर रहते थे। उन्होंने अभी-अभी जापान-भारत एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था।

8 Jul 20223:10:45 PM
राजनाथ सिंह ने भी दुख जताया

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि भारत ने एक करीबी दोस्त खो दिया है जिसने भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम किया था।

8 Jul 20223:01:43 PM
भारत में शनिवार को राष्ट्रीय शोक

पीएम मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि शिंजो आबे के निधन पर हमारी गहरी संवेदना है और इसी के चलते देश में शनिवार (9 जुलाई) एक दिन का राष्ट्रीय शोक होगा।

8 Jul 20222:52:07 PM
पीएम मोदी ने आबे के निधन पर जताया शोक
blog images

पीएम मोदी ने शिंजो आबे के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो के जाने से काफी दुखी हूं। वह एक महान वैश्विक राजनेता और एक उल्लेखनीय प्रशासक थे। उन्होंने जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

8 Jul 20222:39:01 PM
शिंजो आबे का निधन, जापानी मीडिया ने की पुष्टी

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की निधन की पुष्टि हो गई है। आबे को क्योटो के पास नारा शहर में एक राजनीति कार्यक्रम में भाषण देने के दौरान गोली मार दी गई थी। जापान के स्थानीय एनएचके वर्ल्ड न्यूज ने निधन की पुष्टी की है।

8 Jul 20222:12:07 PM
चीनी सोशल मीडिया पर जापान विरोधी पोस्ट, हमलावर की कर रहे सराहना

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमले की रिपोर्ट के बाद, चीनी लोगों ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर हमलावर की सराहना करते हुए उसे नायक तक कह दिया और आबे के लिए "मृत्यु की कामना" के जश्न मनाने वाले संदेश पोस्ट करना शुरू कर दिया।

8 Jul 20221:46:40 PM
बोरिस जानसन ने भी आबे पर हुए हमले को लेकर जताया दुख
blog images

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने भी शिंजो आबे पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस घटना के बारे जानकर उन्हें काफी दुख हुआ है।

8 Jul 20221:32:03 PM
हमलावर ने बताई हमले की वजह
blog images

स्थानीय मीडिया के अनुसार हमलावर ने शिंजो आबे पर हमला करने की वजह का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार हमलावर ने बताया कि वह जापान के पूर्व प्रधानमंत्री से काफी नाखुश था और इसलिए ही उन्हें जान से मारना चाहता था।

8 Jul 20221:18:44 PM
जयशंकर ने शिंजो आबे पर हुए हमले की निंदा की
blog images

भारत के विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर ने जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर हुए जानलेवा हमले की निंदा की है। उन्होंने ट्वीट किया, "पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे के बारे में खबर जानकर गहरा सदमा लगा है। उन्होंने इसी के साथ आबे के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

8 Jul 20221:05:38 PM
हमलावर की हुई पहचान, बंदूक भी बरामद

जापान की स्थानीय मीडिया के अनुसार जापानी पुलिस ने आबे को गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार किए गए संदिग्ध की पहचान नारा शहर के रहने वाले 41 वर्षीय तेत्सुया यामागामी के रूप में की है। हमलावर के पास से एक बंदूक भी बरामद की गई है।

8 Jul 202212:47:32 PM
जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने शिंजो आबे पर हमले की निंदा की

जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने शुक्रवार को पूर्व पीएम शिंजो आबे पर हुए "बर्बर" हमले की निंदा की है और कहा कि किसी भी लोकतंत्र में इस तरह के कृत्य की अनुमति नहीं है। देश के नाम एक लाइव संबोधन में किशिदा ने कहा कि आबे की हालत गंभीर है।

8 Jul 202211:39:09 AM
प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने चुनाव प्रचार किया स्थगित
blog images

 गोलीबारी के बाद प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने अपना चुनाव प्रचार स्थगित कर दिया है।

8 Jul 202211:35:30 AM
हमले के बारे में सुनकर हम स्तब्ध और दुखी हैं - व्हाइट हाउस

व्हाइट हाउस ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली लगने पर बयान जारी कर कहा- जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के खिलाफ हिंसक हमले के बारे में सुनकर हम स्तब्ध और दुखी हैं। हम रिपोर्ट की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। हमारे संवेदनाएं उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।

8 Jul 202211:32:42 AM
मैं कड़े शब्दों में इस घटना की आलोचना करता हूं- पीएम फुमियो किशिदा
blog images

जापानी पीएम फुमियो किशिदा ने आज नारा शहर में पूर्व पीएम शिंजो आबे को गोली लगने के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए कहा- मैं आलोचना करने के लिए सबसे कड़े शब्दों का उपयोग करना चाहता हूं, और इस समय मैं यही बताना चाहता हूं।

8 Jul 202211:25:59 AM
जापानी पीएम फुमियो किशिदा ने कहा- 'यह बर्बर और दुर्भावनापूर्ण'
blog images

जापानी पीएम फुमियो किशिदा ने शिंजो आबे के गोली लगने पर कहा- यह बर्बर और दुर्भावनापूर्ण है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। हम वह सब कुछ करेंगे जो हम कर सकते हैं... इस समय, डॉक्टर श्री आबे को बचाने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं।

8 Jul 202211:17:29 AM
प्रिय मित्र शिंजो आबे पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं - पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे के गोली लगने पर कहा- मेरे प्रिय मित्र शिंजो आबे पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं। हमारे संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके और उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।

Deeply distressed by the attack on my dear friend Abe Shinzo. Our thoughts and prayers are with him, his family, and the people of Japan.

— Narendra Modi (@narendramodi) July 8, 2022

8 Jul 202211:06:17 AM
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस ने शिंजो आबे के लिेए संवेदनाएं व्यक्त की

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस ने ट्वीट कर कहा- जापान से चौंकाने वाली खबर है कि पूर्व पीएम शिंजो आबे को गोली मारी गई है - इस समय हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।

Shocking news from Japan that former PM Shinzo Abe has been shot - our thoughts are with his family and the people of Japan at this time

— Anthony Albanese (@AlboMP) July 8, 2022
8 Jul 202211:01:03 AM
जी20 बैठक में ब्लिंकन ने कहा- 'हमारी प्रार्थनाएं उनके साथ'

इंडोनेशिया के बाली द्वीप पर जी20 बैठक से इतर ब्लिंकन ने कहा,हमारे विचार, हमारी प्रार्थनाएं उनके साथ, उनके परिवार के साथ, जापान के लोगों के साथ हैं। यह एक बहुत ही दुखद क्षण है। और हम जापान से समाचार की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

8 Jul 202210:51:51 AM
पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं - राहुल गांधी

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा- जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं, जिन्होंने भारत-जापान संबंधों को गहरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ है।

Shocked to hear the news of the attack on former PM of Japan, Shinzo Abe, who has been instrumental in deepening Indo-Japanese ties.

Prayers for his recovery. My thoughts are with his family.

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 8, 2022
8 Jul 202210:28:38 AM
Japan Ex-PM Shinzo Abe Shot News- प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और कैबिनेट मंत्री लौट रहे हैं टोक्यो

सरकार के प्रवक्ता का कहना है कि अबे को गोली मारने के बाद प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और कैबिनेट मंत्री टोक्यो लौट रहे हैं, रिपोर्ट एपी 

8 Jul 202210:26:00 AM
Shinzo Abe LIVE- अमेरिका जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली लगने से 'दुखी और स्तब्ध'

अमेरिका ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुए हमले पर दुख जताया है। अमेरिकी राजदूत रहम इमानुएल ने कहा कि वे इस घटना से दुखी और स्तब्ध हैं। अधिकारियों और मीडिया के अनुसार, जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे आबे पर ऊपरी सदन चुनाव से कुछ दिन पहले पश्चिमी शहर नारा में भाषण देने के दौरान गोली मारी गई है। 

8 Jul 202210:08:49 AM
Shinzo Abe LIVE Update- 41 वर्षीय यामागामी तेत्सुया को हत्या के आरोप में किया गया गिरफ्तार

जापान के एनएचके वर्ल्ड न्यूज़ की रिपोर्ट में कहा गया कि पूर्व जापान PM शिंजो आबे को गोली मारने से संबंधित मामले में पुलिस ने नारा सिटी में 41 वर्षीय यामागामी तेत्सुया को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ़्तार किया। एक बंदूक भी ज़ब्त की गई है, जिसे संदिग्ध व्यक्ति पकड़े हुए था। 

8 Jul 20229:59:00 AM
Japan EX-PM Shinzo Abe Shot LIVE News- पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे को लगी गोली

नारा शहर में एक भाषण के दौरान पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे को गोली मार दी गई। अग्निशमन विभाग का कहना है कि उनमें कोई संकेत नहीं दिख रहा है, हृदय गति रुकने के बाद उन्हें मेडवेक द्वारा नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी में स्थानांतरित किया जाना है। शूटर पकड़ा गया है। 

#WATCH | Ex-Japanese PM Shinzo Abe shot during a speech in Nara city. Fire Dept says hes showing no vital signs, is in cardiopulmonary arrest & scheduled to be transferred by medevac to Nara Medical University. Shooter nabbed.

Aerial visuals from Nara City.

(Source: Reuters) pic.twitter.com/OSVxn48fyD

— ANI (@ANI) July 8, 2022
8 Jul 20229:53:28 AM
Shinzo Abe Latest Update- पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को आया कार्डियोपल्मोनरी अरेस्ट

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे कार्डियोपल्मोनरी अरेस्ट का सामना कर रहे हैं। उन्हें मेडवैक द्वारा काशीहारा शहर के नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी अस्पताल में स्थानांतरित किया जाना है। पुलिस के अनुसार ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आबे को पीछे से एक बन्दूक से गोली मारी गई: NHK वर्ल्ड न्यूज

8 Jul 20229:51:48 AM
पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पश्चिमी जापान में दे रहे थे भाषण

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पश्चिमी जापान के नारा शहर में एक भाषण के दौरान गिर गए। शुरुआती खबरों में कहा गया है कि वे घायल हो सकते हैं। मौके पर मौजूद एक NHK रिपोर्टर ने बंदूक की गोली जैसी आवाज़ सुनी और शिंजो आबे का खून बहता देखा: जापान का NHK वर्ल्ड न्यूज

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us