एयरएशिया के विमान ने की जापान में आपात लैंडिंग, इंजन में थी तकनीकी समस्या
ट्रांसपोर्ट मंत्रालय के मुताबिक, इंजन में समस्या आ जाने के कारण विमान को शहर में आपात लैंडिंग करानी पड़ी।
By Srishti VermaEdited By: Published: Mon, 26 Feb 2018 10:44 AM (IST)Updated: Mon, 26 Feb 2018 10:46 AM (IST)
style="text-align: justify;">टोक्यो (आइएएनएस)। एयरएशिया की एक विमान को सोमवार को जापान के ओकिनावा प्रान्त में आपात लैंडिंग करवाया गया। ट्रांसपोर्ट मंत्रालय के मुताबिक, इंजन में समस्या आ जाने के कारण विमान को शहर में आपात लैंडिंग करानी पड़ी।
मंत्रालय ने बताया कि 379 यात्रियों और चालक दल के साथ क्वालालंपुर के लिए उड़ान भरने वाली विमान में किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, विमान के सही इंजन ने समस्या का संकेत दिया।
जिसके बाद कप्तान को खराब इंजन को बंद करना पड़ा और आपातकालीन लैंडिंग करने के लिए मजबूर होना पड़ा। विमान को नाहा हवाई अड्डे पर उतारा गया। मंत्रालय ने बताया कि टोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे से विमान ने उड़ान भरी थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें