Move to Jagran APP

लाल अंगूर के एक गुच्छे की कीमत 7.5 लाख रूपये, जानें क्या है खासियत

जापान में रूबी रोमन किस्म के लाल अंगूरों की चर्चा खूब हो रही है क्योंकि जापान में एक लाल अंगूर के गुच्छे की कीमत 7.5 लाख रूपये है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Tue, 09 Jul 2019 06:54 PM (IST)Updated: Tue, 09 Jul 2019 07:15 PM (IST)
लाल अंगूर के एक गुच्छे की कीमत 7.5 लाख रूपये, जानें क्या है खासियत
लाल अंगूर के एक गुच्छे की कीमत 7.5 लाख रूपये, जानें क्या है खासियत

टोक्यो, आइएएनएस। फल का सेवन सेहत के लिए बेहद लाभदायक होता है। हर कोई स्वस्थ रहने के लिए रोजाना फल खाता है। यदि फल की कीमत लाखों में हो तो शायद ही कोई उस फल को खरीदेगा। जापान में लाल अंगूरों का एक गुच्छा 12 लाख येन (करीब 7.5 लाख रुपये) में बिका है। बेहतरीन किस्म के इस अंगूर की किस्म का नाम रूबी रोमन है।

loksabha election banner

यह आकार में बड़ा और स्वाद में बेहद मीठा व रसीला होता है। इसके हर दाने का वजन 20 ग्राम से भी ज्यादा होता है। अंगूर की इस किस्म को जापान के इशिकावा प्रांत में खेती से जुड़ी सरकारी समिति ने तैयार किया है।

जापान के इन लाल अंगूर के आकार को देखकर आप हैरान हो जायेंगे क्योंकि ये क्रेजी बॉल के आकार के होते हैं। ये अंगूर केवल जापान में ही उगाये जाते हैं। इसके एक गुच्छे में 30 अंगूर होते हैं और एक अंगूर का वजन 20 ग्राम तक होता है।

कनाजावा के थोक बाजार में मंगलवार को इस अंगूर की रिकार्ड बोली लगाई गई। नीलामी में अंगूर के इस गुच्छे को ह्याकुराकुसो नाम की एक कंपनी ने खरीदा।

यह कंपनी जापान में होटल के कारोबार से जुड़ी है। इशिकावा सहकारी समिति का कहना है कि वह सितंबर तक रूबी रोमन किस्म के करीब 26 हजार गुच्छे निर्यात करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.