Coronavirus: जापानी क्रूज डायमंड प्रिंसेज पर मौजूद 2 जापानी नागरिकों की मौत, 7 भारतीय संक्रमित
टोक्यो में स्थित भारतीय दूतावास से मिली जानकारी मुताबिक सातों भारतीयों को जापान के ही एक अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
टोक्यो, एजेंसियां। जापान तट पर मौजूद डायमंड प्रिंसेज क्रूज पर कोरोना वायरस से संक्रमित भारतीयों की संख्या अब 7 पहुंच गई है। टोक्यो में स्थित भारतीय दूतावास ने इस बात की जानकारी दी है। मिली जानकारी के मुताबिक सातों को जापान के ही एक अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। दूतावास की तरफ से किए गए ट्वीट में कहा गया है, "क्रूज पर मौजूद लोगों का बुधवार को टेस्ट किया गया जिनमें से 88 केस पॉजीटिव पाए गए। इनमें एक भारतीय क्रू भी शामिल है। यहां भारतीयों का इलाज किया जा रहा है।"
An Australian passenger filmed her final moments walking through the corridors of the Diamond Princess cruise ship, quarantined due to the coronavirus outbreak, before being evacuated from Japan https://t.co/IT56F2wsrK" rel="nofollow pic.twitter.com/92dEl2Z5tm
— Reuters (@Reuters) February 20, 2020
इस बीच समाचार एजेंसी एएफपी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि जहाज पर कोरोना वायरस के संक्रमण के 13 और नए मामले सामने आए हैं। वहीं एयर इंडिया ने कहा है कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए शंघाई और हांगकांग के लिए उड़ानें 30 जून तक के लिए रद कर दी गई हैं।
ट्वीट में आगे कहा गया है, "2100 JST के अनुसार सभी कोरोना वायरस से संक्रमित भारतीयों का इलाज जापान में चल रहा है। उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।" इस जापानी क्रूज पर 138 भारतीय हैं जिनमें से 132 क्रूज के क्रू में शामिल हैं जबकि बाकी 6 लोग यात्री हैं। वहीं आपको यह भी बता दें न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक क्रूज पर कोरोना वायरस की चपेट में आकर दो जापानी नागरिकों की मौत हो गई है।
गुरुवार को एक सरकारी स्त्रोत का हवाला देते हुए मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात की जानकारी दी गई है। सार्वजनिक प्रसारक NHK और अन्य मीडिया के मुताबिक संक्रमित 80 लोगों में एक महिला और एक पुरुष की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से कोई तत्काल पुष्टि नहीं कराई गई है। जहाज पर मौजूद संक्रमित 600 लोगों में यह सबसे घातक मामला है।