Move to Jagran APP

इंडोनेशियाई मंत्री ल्यूकमान ने कहा- इस्लामी छात्र देश की एकता में निभा रहे महत्वपूर्ण भूमिका

इंडोनेशियाई मंत्री ल्यूकमान ने कहा कि बहुत से देशों में दो बड़े धार्मिक समूहों के बीच चल रही लड़ाई ने उन देशों में संघर्ष पैदा कर दिया है।

By Srishti VermaEdited By: Published: Sat, 31 Mar 2018 01:09 PM (IST)Updated: Sat, 31 Mar 2018 01:15 PM (IST)
इंडोनेशियाई मंत्री ल्यूकमान ने कहा- इस्लामी छात्र देश की एकता में निभा रहे महत्वपूर्ण भूमिका
इंडोनेशियाई मंत्री ल्यूकमान ने कहा- इस्लामी छात्र देश की एकता में निभा रहे महत्वपूर्ण भूमिका

जकार्ता (एजेंसी)। इंडोनेशिया के धार्मिक मामलों के मंत्री ल्यूकमान हकीम सइफुद्दीन ने एक कार्यक्रम में कहा कि इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल के छात्र (संत्री) इंडोनेशिया के एकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हम ऐसी उम्मीद करते हैं कि हम सभी इस्लाम को आधुनिक बना सकते हैं और इसे चरमपंथियों का दुश्मन बना सकते हैं। वे हलक्का संत्री नुसंतारा नाम के इवेंट में बोल रहे थे जिसका इंडोनेशियन मुस्लिम छात्रों के लिए बड़ा महत्व माना जाता है।

loksabha election banner

ल्यूकमान ने कहा कि युवा संत्री को सूचनाओं के मुफ्त ऑनलाइन प्रसार के प्रति सचेत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी जानकारी या सूचना को प्राप्त करने से पहले उसी अच्छी से जांच कर लेनी चाहिए ताकि वह किसी तरह से हमें प्रभावित ना कर सकें। उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोग धार्मिक ग्रंथों को बेहतर समझते हैं और तार्किक विचारों को महत्व नहीं देते हैं। हालांकि कुछ दूसरे तार्किक विचारों को ग्रंथों की तुलना में अधिक महत्व देते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि बहुत से देशों में दो बड़े धार्मिक समूहों के बीच चल रही लड़ाई ने उन देशों में संघर्ष पैदा कर दिया है। उनके विपरित इंडोनेशिया एक ऐसा देश है जिसे अपने विशेषताओं (धार्मिकता और विवधता) के कारण इन चीजों से बचाए जाने की जरुरत है। हमें इसकी एकता बनाए रखनी चाहिए। इस कार्यक्रम में ल्यूकमान ने 290 छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए छात्रवृत्ति भी प्रदान की।

इस्लामिक शिक्षा के महानिदेशक कमरुद्दीन अमीन ने कहा कि कार्यक्रम 2015 में युवा पीढ़ियों को औद्योगिक क्रांति के लिए तैयार करने के प्रयास के रुप में शुरु किया गया था 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.