अवैध शराब पीने से इंडोनेशिया में गई 50 लोगों की जान
शराब पर उच्च करों ने इंडोनेशिया में गरीबों के बीच शराब की कालाबाजारी को बढ़ा दिया है।
जकार्ता, एएपी। इंडोनेशिया में इन दिनों अवैध शराब को लेकर काफी हड़कंप मचा हुआ है। अवैध शराब पीने से पिछले लगभग एक सप्ताह के दौरान पश्चिमी इंडोनेशिया और राजधानी जकार्ता में 50 लोगों की जान चली गई है।
हालिया घटना में सिकालेंगका जिले में पश्चिम जावा के निकट गुरुवार से सोमवार के बीच 17 लोगों की मौत हो गई। सिकालेंगका में सरकारी अस्पताल के प्रमुख यानी समपेना ने बताया कि सोमवार को अस्पताल में 16 लोगों की मौत हो गई और एक शख्स की मृत्यु अस्पताल लाते समय रास्ते में हो गई।
जकार्ता पुलिस के प्रवक्ता अर्गो यूवोनो ने कहा कि महीने की शुरुआत के बाद से जकार्ता में और 31 लोगों की दुपोक और बेकासी शहरों में मौत हुईं। दरअसल, शराब पर उच्च करों ने इंडोनेशिया में गरीबों के बीच शराब की कालाबाजारी को बढ़ा दिया है। मेथानॉल सहित संभावित घातक सामग्रियों को अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। इंडोनेशिया दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला मुस्लिम राष्ट्र है।